
इस बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर मचा रही बवाल, लोग इसकी उम्र को लेकर उठा रहे ऐसे सवाल
नई दिल्ली। नाइजीरिया की रहने वाल 5 साल की बच्ची खूब फेमस हो रही है। जेयर नाम की इस बच्ची की तस्वीरें देख लोग अगल-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बच्ची की तस्वीर वायरल होने के पीछे एक फोटोग्राफर का हाथ है इनका नाम मोफे बामूयिवा है। वायरल हो रही इस बच्ची की फोटो को लोग वायरल कर रहे हैं कई तो इस बच्ची को दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची करार कर रहे हैं। जेयर इन दिनों सोशल मीडिया तहलका मचा रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, जेयर की फोटो को अब तक कई हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। जहां कई लोग इसे सबसे सुंदर बच्ची बता रहे हैं, वहीं कई लोगों ने बच्ची की तस्वीर को देखकर कम उम्र में बडी लड़की जैसी दिखने की बात भी कह डाली है।
फोटोग्राफर नहीं चाहती थी कि वो दिखे छोटी
गौरतलब है कि, जेयर की उम्र सिर्फ 5 साल है। फोटोग्राफर बामूयिवा ने इस बच्ची महज 3 तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बामूयिवा ने तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि, मैं चाहती तो उसकी मुस्कराती या खुलकर हंसने वाली तस्वीर भी अपने कैमरे में कैद कर सकती थी, लेकिन मैं उसकी असली सुंदरता को दुनिया को दिखाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि मैं उसकी आंखों में उसकी सुंदरता लोगों को दिखाना चाहती थी। बता दें कि लोग इस बच्ची की चमकदार त्वचा और खूबसूरत बालों को देख उसके मुरीद हो रहे हैं। इन तस्वीरों के बारे में मोफे ने साफ किया है कि वह चाहती थीं कि इन तस्वीरों में जेयर बच्ची नहीं बड़ी नजर आए। जानकारी के लिए बता दें कि, जेयर कोई मॉडल नहीं है इसकी और दो बहनें हैं जो जे3 सिस्टर्स के नाम से इंस्टाग्राम पर मशहूर हैं।
A post shared by BMBSTUDIO (@mofebamuyiwa) on
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
10 Aug 2018, 1:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब




