नई दिल्ली: मुंबई में बारिश लगातार जारी है और अभी राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। रेलवे ट्रैक पानी भरने से 90 लोकल ट्रेन रद्द कर दी गई हैं वहीं कुछ 10 से 15 मिनट की देरी से चल रही हैं। इसी बीच मुंबई की एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है, जिसने लोगों के आंखों में आंसू भर दिए हैं। ये फोटो बारिश में भीगते हुए एक पिता की है जो अपने पांच साल के बेटे के मौत की जगह पर उसका मन पसंद खाना रखने पहुंचा। यह नजारा जिसने भी देखा वह अपने आंखों में आंसुओं को रोक नहीं पाया।