
Delhi Bus Driver Stops Vehicle In Middle Of Busy Road To Get Himself Cup Of Tea
चाय के प्रति भारतीयों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। कई लोगों के लिए, चाय सिर्फ एक पेय नहीं बल्कि एक भावना है। वहीं, सर्दियों के मौसम में लोग कई कप चाय पी जाते हैं। ज्यादातर लोग शरीर को गर्म रखने के लिए चाय का सहारा लेते नजर आते हैं। ऐसे में हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक बस का ड्राइवर चाय पीने की तलब उठने पर बस को बीच रस्ते में छोड़कर चले जाता है। वायरल हो रही ये वीडियो दिल्ली की है, जिसमें सड़क के बीचो-बीच एक डीटीसी बस खड़ी दिखाई दे रही है। ड्राइवर सड़क पर बस रोके ऐसे खड़ा है, मानो उसे सड़क पर जाम लगने से कोई फर्क ही नहीं पड़ता।
बीच सड़क बस खड़ा कर चाय लेने पहुंचा ड्राइवर
वीडियो में दिख रहा है कि ड्राइवर का चाय से प्यार इतना गहरा है कि उसने चाय पीने के लिए बीच सड़क पर बस को खड़ा कर दिया है। इस बीच बस के पीछे वाहनों की कतार लग जाती है। लेकिन मजाल कि चाय के आगे ये ड्राइवर किसी भी चीज को अहमियत दे। बेखौफ निडर ड्राइवर सबसे पहले चाय लेकर आता है। उसके बाद बस में बैठकर वहां से निकलता है।
बीच रस्ते में खड़ी बस के पीछे लगी गाड़ियों की कतार
वीडियो में आप लगातार दूसरी गाड़ियों से आ रही हॉर्न की आवाज सुन सकते हैं। वहीं, ड्राइवर चाय की दुकान पर जाता है, एक कप चाय खरीदता है, और बस में वापस आ जाता है। वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया था। वीडियो बनाने वाले शख्स ने वीडियो में कहा, "बस ड्राइवर ने फैमस सुदामा टी स्टॉल पर बस चाय पीने के लिए गाड़ी को रोक दिया।"
यह भी पढ़ें: Viral Video: सामने से आ रही थी बाइक, तभी व्हीलचेयर पर बैठे शख्स के साथ हुआ 'चमत्कार'
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। कोई इस वीडियो को देखकर ड्राइवर को चाय का दिवाना बता रहा है, तो कोई ड्राइवर की आलोचना कर रहा है। एक यूजर ने दिल्ली में बढ़ रहे जाम को देखते हुए कमेंट किया की इस ड्राइवर का लाइसेंस रद्द हो जाना चाहिए। खैर, इस वीडियो को अब तक 1 लाख 40 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Viral Video: साथी की हुई मौत तो तोते ने इस तरह किया विदा, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग
Published on:
06 Jan 2023 06:30 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
