
Lockdown Party Viral Video
नई दिल्ली। कोरोना ( coronavirus ) महामारी की वजह से दुनियाभर में लॉकडाउन किया गया है, ताकि इस खतरनाक वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को रोका जा सके। लेकिन इसके बावजूद भी कई लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।
ऐसा ही एक वाकया अमेरिका के शिकागो ( Chicago ) में देखने को मिला। शिकागो से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया। जिसमें दिख रहे सभी लोग शराब पी रहे थे और जमकर डांस कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के पहुंचने के बाद जमकर हल्ला हो रहा है।
अगर इनमें से कोई एक भी पॉजिटिव था, तो सभी लोगों के संक्रमित होने के गुंजाइश है। ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद हडकंप मचना भी तय था। वायरल वीडियो ( Viral ) में लोगों को बेफिक्र होकर इस तरह की बड़ी लापरवाही वाकई चिंता का विषय है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद ये वीडियो एक दिन से भी कम समय में 50,000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। अभी तक शिकागो पुलिस पार्टी के स्थान की पुष्टि नहीं कर सकी, लेकिन कई निवासियों ने का कहना है कि पार्टी वेस्ट साइड में किसी जगह पर हो रही थी।
इस वीडियो को देख कई लोग पार्टी ( Party ) करने वालों को जमकर कोस रहे हैं। लोगों ने वायरल वीडियो ( Viral Video ) को साझा करते हुए लिखा कि आप अपने मजे के चक्कर में बहुत से मासूम लोगों की जान खतरें में ड़ाल रहे है ये वाकई शर्मसार करने वाली करतूत है।
Published on:
27 Apr 2020 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
