
Viral video: जब जुगाड़ की बात आती है, तो भारत में जुगाड़ करने वालों की कमी नहीं होती है। इसी तरह एक जुगाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं। इसी वीडियो को ट्वीटर में अवनीश शरण नाम के यूजर ने शेयर करते हुए लिखा “थ्रेशर” की हवा से बारातियों का स्वागत। इसके साथ ही उन्होंने इसे गजब का आइडिया बताया।
इसके साथ ही इस वीडियो को कई ट्वीटर यूजर द्वारा मजेदार कमेंट भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा जुगाड़ में तो हम इंडियंस का कोई मुकाबला ही नहीं है। वहीं दूसरे ने तो सभी भारतीय को ही इंजीनियर बता दिया। इसके साथ ही एक ने तो लिखा क्या आइडिया है सर जी। इस तकनीक की समीक्षा करने के लिए अपनी आर एंड डी टीम को बताएं।
वायरल हो रहे वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?
वायरल हो रहे वीडियो में कोई कार्यक्रम होते दिखाई दे रहा है। जिसमें टेंट के नीचे बैठी महिलाएं व पुरूष दिखाई दे रहे हैं। टेंट के बाहर एक थ्रेशर दिखाई दे रहा है जिसके द्वारा कार्यक्रम की ओर हवा दी जा रही है। इसके साथ ही उस थ्रेशर में पानी का भी यूज होता दिखाई दे रहा है। वहीं हवा दे रहे थ्रेशर के साथ कुछ लोग सेल्फी लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
Updated on:
12 May 2022 05:33 pm
Published on:
12 May 2022 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
