अप्रैल 2024 में हुई एक शादी के कार्ड में दोस्तों को निमंत्रण के दौरान ऐसी शर्त रखी गई, जिसे देखकर लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। दरअसल वायरल कार्ड कार्ड में बताया गया है कि शादी 15 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के एटा जिले के जलेसर गांव में हुई थी। रोहित और रजनी नाम के जोड़े ने सैकड़ों मेहमानों के बीच शादी की। इसके लिए दूल्हे ने अपने कुछ दोस्तों, जिनका नाम उपेन्द्र, कमल, इमरान, राजेश और दलवीर है, को शादी का निमंत्रण भेजा। लेकिन साथ ही फुटनोट के साथ एक शर्त भी रख दी और लिखा, "सौरभ को आना सख्त मना है। कृपया इसकी उपस्थिति मान्य नहीं है। जहां दिखे वहां से भगा दे। धन्यवाद।" इस निमंत्रण को पढ़कर सोशल मीडिया पर लोग ठहाके लगाने से खुद को रोक नहीं सके। नीचे इस कार्ड की एक फोटो शेयर की गई है जिसे देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।