
bath
दुनिया में हर देश में लोगों के लिए अलग अलग कानून बनाए गए है। यह कानून लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए है। सभी लोगों को इनका पालन करना अनिर्वाय होता है। यदि कोई कानून का पालन नहीं करता है और वह पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाही की जाती है। आपने कई प्रकार के अजीबोगरीब कानून के बारे में सुना और पढ़ा होगा। कई देशों के कानून के बारे में जानकर आप हंसी को रोक नहीं पाएंगे। आज आपको दुनिया के ऐसे कानून के बारे में बताने जा रहे है, जो दूसरे देशों के नागरिकों के लिए अजीबोगरीब है। कई जगह अंडरवियर से गाड़ी साफ करने पर प्रतिबंध है तो कई बिना नहाए रात को बिस्तर पर सोना गैरकानूनी है। आइए जानते है दुनिया के अजीबोगरीब कानून के बारे में।
हंसने पर रोक
इंसान को हमेशा हंसता मुस्कुराता हुआ रहना चाहिए। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इटली में एक शहर ऐसा है जहां पर इंसान हंस नहीं सकता है। इटली के मिलान शहर में हंसने पर प्रतिबंध है। अगर कोई हंसता हुआ पकड़ा जाता है तो उसपर जुर्माना लगा दिया जाता है।
अंडरवियर से गाड़ी साफ करने पर प्रतिबंध
अपने देश में गाड़ी साफ करने के लिए हमेशा फटे या पुराने कपड़े का इस्तेमाल किया जाता है। बहुत से लोग पुरानी बनिया या अंडरवियर से अपनी गाड़ी साफ करते है। लेकिन अमेरिका के सैनफ्रांसिस्को ऐसा नहीं कर सकते है। यहां पर अंडरवियर से गाड़ी साफ़ करना कानून के खिलाफ है। यदि कोई ऐसा करता है तो उसको जुर्माना भरना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- इस समुद्र तट पर सेल्फी लेने पर बैन, पकड़े गए तो सज़ा-ए-मौत
बिना नहाए रात को सोना है गैरकानूनी
इंग्लैंड के मैसाच्युसेट्स में भी एक अजीबोगरीब कानून बना हुआ है। यहां पर रात को बिस्तर पर सोने से पहले नहाना जरूरी होता है। अगर कोई बिना नहाए सोने के लिए बिस्तर पर चला जाए तो उसे जेल हो सकती है। यहां पर यह गैरकानूनी है। दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा सुनाई जाती है।
बाथरूम में फ्लश चलाने पर जुर्माना
स्विट्ज़रलैंड में भी एक अजीब कानून बना हुआ है। यहां पर रात के 10 बजे बाद कोई भी बाथरूम में फ्लश चलाता। यदि किसी घर से फ्लश की आवाज आती है तो उसको जुर्माना भरना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- 100 साल बाद खिला 'लिपस्टिक वाला फूल', पहली बार 1912 में वैज्ञानिकों ने की थी खोज!
समलैंगिक सेक्स पर मौत की सजा
समलैंगिक सेक्स को लेकर कई देशों में अलग अलग कानून बने हुए है। ब्रूनेई में यह गैरकानूनी है। यहां पर दोषी पाए जाने वाले को मौत की सजा दी जाती है। मौत की सजा में आरोपी को फांसी नहीं बल्कि आखिरी सांस तक पत्थरों से मारा जाता है।
Published on:
11 Jun 2022 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
