21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाकी की जगह कोलकाता पुलिस की वर्दी सफेद क्यों है?

Kolkata Police: देशभर में किसी भी राज्य की पुलिस को आप खाकी वर्दी में पाएंगे, लेकिन एक शहर ऐसा भी है जहां की पुलिस सफेद रंग की यूनिफॉर्म पहनती है। इसके पीछे का इतिहास भी है और वैज्ञानिक कारण भी।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Jun 04, 2022

Why Do The Kolkata Policemen Wear White Uniforms?

Why Do The Kolkata Policemen Wear White Uniforms?

खाकी वर्दी भारतीय पुलिस की पहचान मानी जाती है। फिल्मों तक में इसके महत्व को दिखाया जाता है। पर क्या आपको पता है कि देश का एक शहर ऐसा भी है जहां की पुलिस खाकी की बजाय सफेद रंग की यूनिफॉर्म पहनती है। हालांकि, पश्चिम बंगाल की पुलिस खाकी वर्दी ही पहनती है जो कोलकाता की पुलिस से अलग है। कोलकाता पुलिस का गठन 1845 में हुआ था, जबकि पश्चिम बंगाल पुलिस का गठन 1861 में हुआ था।

ब्रिटिश शासनकाल में हुई थी शुरुआत
वास्तव में इस सफेद वर्दी के पहनने की शुरुआत ब्रिटिश शासनकाल में हुई थी। 1845 में ब्रिटिश सरकार ने कोलकाता पुलिस का गठन किया था और वर्दी का रंग सफेद रखने का फैसला किया था। तबसे कोलकाता की पुलिस सफेद वर्दी ही पहनती है। भले ही अब ब्रिटिश सरकार का राज नहीं है लेकिन फिर भी पुलिस द्वारा ये आज भी पहना जाता है। इसके पीछे का कारण वैज्ञानिक भी है।

यह भी पढ़े- दुनिया का सबसे अमीर गांव, यहां हर शख्स की सैलरी 80 लाख रुपए

वैज्ञानिक कारण भी है इसके पीछे
दरअसल, कोलकाता पुलिस की सफेद रंग की वर्दी के पीछे का कारण वैज्ञानिक भी है। कोलकाता एक तटीय क्षेत्र है, इसलिए यह अन्य जगहों की तुलना में नमी अधिक है। इसलिए सफेद रंग वैज्ञानिक रूप से बेहतर विकल्प है। सफेद रंग सूरज की रोशनी से आने वाली गर्मी को खुद में सोखता नहीं है जिससे गर्मी भी अन्य रंगों की तुलना में कम लगती है। यही कारां है कि नौसेना की वर्दी भी सफेद होती है जिसके पीछे भी यही तर्क दिया जाता है।