
two headed snake
दुनिया में सांपों (Snake) की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। मगर दो मुंह वाले सांप को दुर्लभ माना जाता है। अचानक यह सांप किसी के सामने आ जाए तो डर के मारे उसकी हालत पतली हो जाती है। एक ऐसा ही मामला अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक महिला के साथ हुआ है। महिला को अपने घर के अंदर एक दुर्लभ दो सिर वाला सांप देखकर चकित रह गई। जीनी विल्सन ने कहा कि वह अपने अलेक्जेंडर काउंटी के घर में थी तब उनको बच्चे के साथ सांप रेंगता हुआ नजर आया। विल्सन ने कहा कि सांप को देखकर दंग रह गइ। उसने अनुमान से यह करीब एक फुट लंबा था। उन्होंने टेबल के नीचे सांप नजर आया तो उन्होंने तुरंत अपने परिवार के लोगों को बुलाया।
पहली बार देखा ऐसा सांप
एक रिपोर्ट के अनुसार विल्सन ने बताया कि पास में रहने वाले दामाद को फोन कर बुलाया। दामाद को बताया उनके घर में दो सिर वाला सांप घुस गया है। यह सुनकर वह दौड़ दौड़ चले आए और उन्होंने देखा तो वह भी चकित रह गए। विल्सन ने आगे बताया कि वह सांप को मारना नहीं चाहती थी। इसलिए उन्होंने उसे पकड़ लिया और एक जार के अंदर डाल दिया। उन्होंने बताया जीवन में पहली बार ऐसा सांप देखा है जिसके दो सिर है। इसको देखने के बाद एक बार तो उनको विश्वास ही नहीं हुआ। फिर उनको लगा कि इसको मारना नहीं चाहिए। इसके बाद इसको एक जार में बंद कर रख दिया।
1,00,000 सांपों में से होता है एक
महिला ने इस सांप का वीडियो फेसबुकर पर शेयर किया है जिसका नाम डबल ट्रब रखा है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'क्या किसी को ऐसी जगह पता है जहां डबल-ट्रबल अच्छे से रह सके। यह जहरीला नहीं है।' हालांकि महिला ने बाद में इस सांप को कैटवबा साइंस सेंटर के हवाले कर दिया। जहां उसकी पहचान बेबी ब्लैक रेट स्नेक के रूप में हुई। महिला का कहना है कि वह करीब चार महीने का है और रेट स्नेक है। यह शेड के नीचे छिपा हुआ था। इसलिए वो कुछ खा नहीं रहा था। साइंस सेंटर के अनुसार, सांप के दो सिर दुर्लभ हैं, ऐसा 1,00,000 सांपों में से एक में होता है।
Published on:
01 Oct 2020 03:49 pm

बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
