8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीप सहित झील में गिर गई महिला; दो दिन पानी में डूबे रहने के बाद भी बची ज़िंदा, लोगों ने बताया चमत्कार

Woman Found Alive In Lake Even After 2 Days: पानी के अंदर कुछ पल के लिए ही सांस रोकी जा सकती है। पर अगर कोई व्यक्ति दो दिन पानी के अंदर रहे, तो उसका ज़िंदा बचना संभव नहीं है। पर हाल ही में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ और इसके बावजूद वह ज़िंदा बच गई। लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं।

2 min read
Google source verification
woman_found_alive_in_submerged_jeep_1.jpg

Woman found alive in submerged jeep

पानी के अंदर कुछ सेकेंड्स से ज़्यादा सांस रोकना बहुत ही मुश्किल होता है। टपूरी तरह से प्रशिक्षित लोग भी एक-दो मिनट तक ही पानी के अंदर अपनी सांस रोक सकते हैं। पर कोई व्यक्ति अगर दो दिन तक पानी के अंदर रहे, तो क्या उसका ज़िंदा बच पाना संभव होगा? आपका जवाब स्वाभाविक रूप से न ही होगा। पर हाल ही में एक चमत्कार देखने को मिला है जिसमें एक महिला अपनी जीप सहित एक झील में डूब गई लेकिन दो दिन बाद भी महिला जिंदा निकली।


जीप सहित गिर गई थी झील में

दरअसल यह पूरा मामला अमरीका (United States Of America) के टेक्सास (Texas) का है। एक महिला 5 अप्रैल को अपनी जीप सहित झील में डूब गई थी। महिला की काफी तलाश भी की गई, पर कोई फायदा नहीं हुआ। गोताखोरों ने भी महिला और उसकी जीप को ढूंढने की कोशिश की अपर कोई फायदा नहीं हुआ। लेकिन जब दो दिन के बाद उस जीप को पानी से बाहर निकला गया तब महिला भी ज़िंदा मिली। तब उस महिला को पानी और जीप से बाहर निकाला गया।



यह भी पढ़ें- एक बंदर ने 9 साल की रेलवे में सरकारी नौकरी; मिलती थी सैलरी, जानिए उसे जॉब मिलने की दिलचस्प कहानी

कैसे मिली महिला?

पूरी तलाश करने के बाद भी उस महिला का पता नहीं चला। लेकिन दो दिन के बाद एक मछुआरे ने खबर दी कि झील की सतह पर उसे एक जीप दिखाई दी है। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस ऑफिसर्स तुरंत गोताखोरों के वहाँ पहुंचे। गोताखोर उस जीप तक गए और उसे उस महिला को बाहर निकाल कर नांव पर रखा और किनारे पर ले गए। उन्हें लगा नहीं था कि पानी के अंदर दो दिन रहने के बाद महिला ज़िंदा बचेगी। पर वह महिला ज़िंदा निकली और इस बात से सभी को हैरानी हुई।

लोगों ने बताया चमत्कार

महिला के बचने और ज़िंदा बचने के बाद लोकल पुलिस ने प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए बताया कि लोकल मछुआरों और गोताखोरों की मदद से पुलिस को दो दिन झील में डूबी रही महिला को बाहर निकालने में कामयाबी मिली। झील से निकालने के बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब वह महिला पूरी तरह से ठीक है। दो दिन पानी में डूबे रहने के बाद भी उस महिला के ज़िंदा बचने को लोग चमत्कार बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी की किस फोटो को और क्यों आनंद महिंद्रा ने बताया उनके बांदीपुर दौरे की बेस्ट पिक्चर, जानिए डिटेल्स