25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना कपड़ों के कार में छिपा था शख्स, महिला के डिक्की खोलते ही खिसक गई पैरों तले जमीन!

अमेरिका की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसी ही घटना घटी है। कार की डिक्की के अंदर का नजारा देखकर वो चीख पड़ी और पुलिस को बुलाना पड़ा। महिला को बाद में पता चला कि बीते तीन दिनों से एक अंजान शख्स महिला की कार में मौजूद था, वो भी बिना कपड़ों के।

2 min read
Google source verification
naked man sleeping in car trunk

naked man sleeping in car trunk

कई बार हमारे साथ कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती है जिनको देखकर हर कोई दंग रह जाता है। इन बहुत विचित्र घटनाओं के बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा था कि उनके साथ ऐसा हो सकता है। अमेरिका की एक महिला के साथ भी कुछ ऐसी ही घटना घटी है। एक महिला को अपनी कार की डिक्की में कुछ ऐसा दिखा जिसने उसके होश उड़ा दिए। कार की डिक्की के अंदर का नजारा देखकर वो चीख पड़ी और पुलिस को बुलाना पड़ा। महिला को बाद में पता चला कि बीते तीन दिनों से एक अंजान शख्स महिला की कार में मौजूद था, वो भी बिना कपड़ों के। बेहद विचित्र और हैरान करने वाली इस घटना का जिक्र महिला ने टिकटॉक पर किया है।

देर रात कार से घर लौटी महिला
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की बेथनी कोकर ने अपने टिकटॉक पर हैरान करने वाली घटना की जानकारी दी। बेथनी ने बताया कि अचानक उसके कार में से ऐसी चीज निकल आई जिसे उसकी उम्मीद भी नहीं थी। बेथनी ने बताया कि हाल ही में देर रात घर लौटने के बाद उसने कार को गेट के पास खड़ा कर दिया। लेकिन अगले दिन जब वो सुबह उठी तो उसे कार बेहद गंदी नजर आई।

बिना कपड़े पहने कार में मिला शख्स
महिला ने वीडियो में बताया कि कार को अंदर से देखकर ऐसा लगा जैसे उसके अंदर किसी ने रात गुजारी हो। इस बीच जैसे ही बेथनी की नजर कार की डिक्की पर गई वो चौंक पड़ी। गाड़ी की डिक्की खोलने पर पता चला कि उसमें एक शख्स सोता हुआ नजर आया। इस शख्स के बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। उसके पैरों में मिट्टी लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें - जज्बे को सलाम: जलते स्टोव पर खौलते तेल से भरी कड़ाही, दूसरे हाथ में समोसे


बुलानी पड़ी पुलिस
महिला समझ गई कि इसी शख्स की वजह से गाड़ी गंदी हुई है। इसके बाद बेथनी ने तुरंत पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस ने उसने उस अंजान शख्स को कार की डिक्की से बाहर निकाला। उस युवक ने खुद को पोप का बेटा बताया है। कार में घुसने के बारे में पूछा तो उसके कहा कि कार में घुसकर ही वो सीधे परमात्मा से मिल सकता है। जांच के बाद पता चला कि वो शख्स पागलखाने से भागा हुआ था और बीते तीन दिन से इसी कार में मौजूद था।

यह भी पढ़ें - कुत्ते को बचाने के लिए कपड़े उतारकर बर्फीले पानी में कूदा शख्स, जानिए फिर क्या हुआ