
Haunted Fridge On Sale
आपने भूत और प्रेत आत्मा को लेकर कई कहानियां और किस्से सुने होंगे। इन विषयों पर कई फिल्में भी बन चुकी है। हालांकि असल जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं होता है। वैज्ञानिकों ने भी सबूत नहीं मिलने के आधार पर इन चीजों को खारिज करते हुए सिर्फ इंसान की मनगढ़ंत बातें करार दिया है। हालांकि फिर भी इन चीजों को लेकर कोई ना कोई मामला सामने आ जाता है। इन दिनों एक नया कितना किस्सा वायरल हो रहा है। लंदन की रहने वाली एक महिला का दावा है कि उसके फ्रिज के अंदर उसकी सौतेली मां की आत्मा रहती है। जिसको लेकर काफी परेशान है। अब महिला सौतेली मां की आत्मा सहित फ्रिज बेच रही है। आइए जानते पूरा मामला क्या है।
कई जगह लगाए पोस्टर
हम बात कर रहे है लंदन में रहने वाली एक महिला। यह महिला इस फ्रिज को बेचन के लिए शहर में कई जगह पोस्टर लगा रख है। जिनपर लिखा है कि सौतेली मां की आत्मा इस फ्रिज में रहती है। इसमें रखी चीजे गायब हो जाती है। जिसको लेकर महिला काफी परेशानी है। वह इस फ्रिज को अब फ्री में देने के लिए तैयार है।
फ्रिज में रहती है सौतेली मां की आत्मा
महिला का दावा है कि किचन में काम करते समय उसकी सौतेली मां को हार्टअटैक आ गया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी आत्मा किचन में रखे इस फ्रिज के अंदर समा गई। इसके बाद से वह इसके अंदर ही रह रही है।
यह भी पढ़ें- Video : लड़के को महंगा पड़ा शरारत करना, रोबोटों ने घेरकर की जमकर धुनाई
सारा खाना खा जाती है फ्रिज का
महिला का कहना है कि उसकी सौतेली मां फ्रिज में रखा हर सामान खा जाती है। वह सभी चीजों को ढंक कर फ्रिज में रखती है लेकिन आत्मा ढक्कन खोल देती है। इन सभी से महिला काफी परेशान है। अब वह इस फ्रिज को अपने घर में नहीं रखना चाहती है और जल्द से जल्द बेचना चाहती है।
यह भी पढ़ें- अब टैटू बताएगा सेहत का हाल, बीमार होने से पहले चल जाएगा पता
फ्री में बेच रही है फ्रिज
महिला ने पोस्टर में लिखा है कि आत्मा के अलावा फ्रिज में कोई कमी नहीं है। यह बिलकुल अच्छे से कूलिंग करता है। कोई भी इस फ्रिज को लेना चाहता है तो वो इसे उसके घर से फ्री में ले जाने के लिए आ सकता है।
Published on:
06 Aug 2022 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
