हॉट ऑन वेब

हर रोज पत्नी के बनाए खाने को ग्रेड देता है ये शख्स, F ग्रेड देने के बाद ऑर्डर करता है पिज्जा, क्या आप में है ऐसी हिम्मत

एक महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि कैसे उसका पति जो खाने में नखरे करता है और उसके मना करने पर भी उसके खाने की ग्रेडिंग करता है। हमारी शादी को 15 साल हो गए हैं, मगर अभी भी उसका पति अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहा। खाना अच्छा न लगने पर वह बाहर से खाना मंगाता है, जिसका भुगतान भी महिला को ही करना पड़ता है।

2 min read
Jan 01, 2023
Woman says husband grades food she cooks and orders pizza if meals get an 'F' grade

पति-पत्नी का रिश्ता बेहद करीबी का रिश्ता होता है। इस रिश्ते में एक दूसरे की कद्र करना बहुत ही जरूरी होता है। ये रिश्ता ऐसा होता है कि दोनों एक दूसरे के साथ कदम-से-कदम मिलाते हुए आगे बढ़ते हैं। वहीं, दोनों आपस में कुछ भी छिपाते नहीं हैं और हमेशा एक-दूसरे के साथ ही रहते हैं। कई पति-पत्नी के रिश्ते में देखा गया है कि एक पति अपनी पत्नी की हर चीज की तारीफ करता है, मगर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो हर काम में नुक्स भी निकालते रहते हैं। आज हम एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी पत्नी की तारीफ करने के बजाय, उसके बनाए गए खाने को हर रोज ग्रेड देता रहता है।

पति करता है खाने के साथ नखरे
एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'रेडिट' पर अपनी एक स्टोरी शेयर करते हुए बताया कि उसका पति जो खाने में नखरे करता है, वह उसके बनाए गए खाने को रोज ग्रेड देता है। उसके मना करने पर भी उसके खाने की ग्रेडिंग करता है। इस ग्रेडिंग सिस्टम में उसने A से F तक की रेटिंग फिक्स की है। जिस दिन वह खाने को F ग्रेड देता है, उस दिन बाहर से पिज्जा ऑर्डर करता है।

दोनों मिलजुलकर करते हैं काम
महिला के अनुसार, जिस दिन खाने को F ग्रेड मिलता है, उस दिन उसका पति खाने को बिल्कुल नहीं खाता। इस ग्रेड का मतलब होता है कि वो खाना खाना ही नहीं चाहता। महिला ने अपनी कहानी बताते हुए कहा है कि वो ही घर पर सारा खाना बनाती है। उसे इस बात से कोई शिकायत भी नहीं है क्योंकि उसे खाना बनाना पसंद है। उसने बताया कि वो और उसका पति दोनों ही काम करते हैं और बाकी की जिम्मेदारियां भी मिलजुल कर पूरी करते हैं।

शादी के 15 साल बाद महिला ने की शिकायत
महिला ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो चुके हैं। वहीं, 15 सालों के बाद महिला को अपने पति से शिकायत है कि उसका पति खाने को ग्रेड्स देता है। उसने अपने पति को ऐसा करने से मना भी किया लेकिन उसके ऊपर कोई असर नहीं पड़ता। महिला ने इसके अलावा लोगों को ये भी बताया कि उसके पति के A से F तक ग्रेड का क्या मतलब है।

A से F ग्रेड का होता है ये मतलब
महिला के अनुसार, A का मतलब ये है कि उसे खाना बहुत पसंद आया है, जबकि B और C ग्रेड का मतलब ये है कि खाना उतना अच्छा तो नहीं लगा लेकिन वो उसके प्रयासों की सराहना करता है। अगर उसने F ग्रेड दिया है, उसका मतलब ये है कि वो खाना आज बाहर से मंगाकर खाएगा। सिर्फ यहीं नहीं बाहर से मंगाए गए खाने का भुगतान भी महिला को ही करना पड़ता है।

महिला की पोस्ट हो रही वायरल
महिला ने बताया कि वो अपने हिसाब से ही कुकिंग करती है, जिसमें कभी पति को खाना पसंद आ जाता है तो कभी ना पसंद। कई बार कुछ चीजें वो ऐसी भी बना देती है जो उसके पति को नापसंद होती हैं, जिस वजह से उसने ये ग्रेडिंग सिस्टम बना रखा है। महिला की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट के जवाब में कुछ लोगों ने कहा है कि पति को पत्नी नहीं प्राइवेट शेफ की ज़रूरत है। तो वहीं एक यूजर ने लिखा, "मेरे घर के मेनू में केवल दो विकल्प होते हैं, खाओ या भूखे रहो।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की दुर्दशा! दो वक्त की रोटी के लिए जान जोखिम में डाल रहे, प्लास्टिक थैली में खरीद रहे LPG गैस

Published on:
01 Jan 2023 05:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर