
Woman Was Unaware Of Her Property Worth 2 Crores Hanging In House was Going To Sell
जरा सोचिए अचानक आपको अपने ही घर में छिपा हुआ करोड़ों का खजाना मिल जाए तो आपको रिएक्शन कैसा होगा? दरअसल दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जो चाहते हैं कि उन्हें कहीं से गढ़ा हुआ खजाना मिल जाए ताकि उनकी सारी जिंदगी मजे से कटे। कुछ ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ है। वैसे तो पैसों के लिए वो अपना घर बेचने जा रही थी, लेकिन इससे पहले ही उसे घर में छिपा करोड़ों का खजाना मिल गया। अब सोचिए इस खजाने को पाकर महिला कितनी खुश हुई होगी। आइए आपको बता दें कि आखिर क्या है पूरा मामला।
यूनाटेड किंगडम यानी यूके में एक बुजुर्ग महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उसे अपना घर बेचने के पहले घर में छिपी करोड़ों की प्रॉपर्टी के बारे में पता चला। खास बात यह है कि ये खुशी इस महिला तो तब मिली जब वो आर्थिक मदद के लिए अपने घर के साथ कुछ चीजों को बेचने की तैयारी कर रही थी। बस इसी बीच इस महिला को घर में रखा खजाना हाथ लग गया।
बंगले की रिटायर हो चुकी मालकिन अपने माता-पिता की मौत के बाद भी यहां रहती थीं। उनके बेडरूम में पिता के जमाने से ही एक सुंदर ही पेंटिंग लगी हुई थी। लेकिन महिला ने कभी इस पेंटिंग के बारे में ज्यादा जानने की कोशिश नहीं की थी।
यह भी पढ़ें - क्या आप जानते हैं एक ट्रेन को बनाने में कितना आता है खर्च, सिर्फ इंजन की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
वे इसे एक सामान्य सी पेंटिंग समझ रही थीं, जो आमतौर पर घरों में डेकोरेशन के लिए लगाई जाती हैं। लेकिन जब उनके घर पर चीजें खरीदने के लिए लोग आए तो एक पारखी शख्स की नजर इस ऐतिहासिक पेंटिंग पर गई, जो सदियों पुरानी थी। बस फिर क्या था, इस पारखी शख्स ने महिला को इस पेंटिंग की वास्तविक कीमत के बारे में जानकारी दी और महिला के हाथ लग गया खजाना।
क्या है पेंटिंग की खासियत?
महिला के घर में जिस पेंटिंग ने उन्हें अचानक करोड़ों का मालिक बना दिया, उस पेंटिंग की बात करें वो पेंटिंग 15वीं सदी में बनी थी।
महिला का घर नॉर्थ लंदन के एनफील्ड में स्थित है। ये घर महिला को अपने पिता से विरासत में मिला था। इसी घर के बेडरूम में सदियों पुरानी इटैलियन पेंटर Filippino Lippi की बनाई हुई पेंटिंग Madonna and Child वहां वर्षों से लगी हुई थी।
कभी भी महिला को इसके एतिहासिक होने का अंदाजा भी नहीं हुआ। जब महिला को डेमेंशिया हो गया, तो उसके घर से कुछ चीजें परिवार ने बेचने की सोची, तभी इस पेंटिंग के ऐतिहासिक होने का राज खुला।
2 करोड़ रुपए में बिकी पेंटिंग
जब महिला ने घर की चीजें बेचने के लिए रखीं तो एक पारखी ऑक्शनर की नजर इस मास्टरपीस पर पड़ी। ये शख्स पहचान गया कि, ये पेंटिंग ऐसी-वैसी नहीं बल्कि ऐतिहासिक है।
महिला ने बताया कि उसे 30 साल तक यहां रहकर भी पेंटिंग की अहमियत नहीं पता चली। अब पेंटिंग को £2,55,000 यानि करीब 2 करोड़ रुपए में बेचा गया है।
यह भी पढ़ें - अजीब गांव, जहां चूहों के बिलों में रहते हैं लोग, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
Published on:
08 Jun 2022 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
