
mysterious island
नई दिल्ली। इस दुनिया में कई भुतहा, खतरनाक, रहस्यमय और रोमांच से भरे स्थान हैं। कुछ ऐसी रहस्यमयी जगह है जिनके बारे में आज तक कोई नहीं जान पाया। कई द्वीपों के बारे में बहुत सी बातें सुनने को मिलती है। कुछ द्वीप ऐसे भी है जहां से जिंदा वापस कोई नहीं लौटा। आज आपको एक ऐसे रहस्यमय द्वीप के बारे में बताने जा रहे है जहां पर महिलाए की नो एंट्री है। इतना ही यहां पर पुरुषों के लिए सख्त नियम बनाए गए है। हम बात कर रहे है जापन के ओकिनोशिया द्वीप (okinoshima island) की है।
महिलाओं के आने पर प्रतिबंध
ओकिनोशिमा द्वीप ने यूनेस्को को विश्व धरोहर घोषित किया गया है। द्वीप करीब 3 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि चौथी से नौवीं शताब्दी तकए यह स्थान कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच व्यापार का केंद्र हुआ करता था। इस द्वीप को धार्मिक रूप से पवित्र माना जाता है। द्वीप पर जाने के लिए कई नियम बनाए है। यह नियम काफी पुराने समय से चले आ रहे है। इनका पालन आज भी करते है। इनमें से एक यह है कि महिलाओं के यहां आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
पुरुषों के लिए भी सख्त नियम
इस द्वीप को लेकर कई काफी सख्त नियम बनाए गए है। ऐसा कहा जाता है कि जो पुरुष द्वीप पर जाते हैं उन्हें नहलाना पड़ता है। यहां पर आने के लिए समय का निर्धारित किया गया है। यहाँ नियम इतना सख्त है कि साल में केवल एक पुरुष ही यहां आ सकते हैं। जो लोग द्वीप पर जाते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे वहाँ से कुछ भी न लाएं। इस द्वीप पर आने के लिए कोई प्लान तैयार करता है तो उसको यह ध्यान रखना पड़ता है कि यहां आने की जानकारी व किसी को भी नहीं दे सकता।
समुद्र की देवी की होती है पूजा
खबरों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि कोई भी यहा आता है तो वह किसी को बताकर नहीं आता है। यहां से कोई भी कुछ भी अपने साथ नहीं लेकर जा सकता है। यहां एक मंदिर है। इस मंदिर में समुद्र की देवी की पूजा की जाती है। जहाजों की सुरक्षा के लिए 7 वीं शताब्दी में यहां पूजा की गई थी। सबसे खास बात यह है कि सालों पहने बनाए गए नियमों को अभी तक मान रहे है।
Published on:
13 Dec 2020 08:24 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
