
embryos
वैज्ञानिक लगातार नए नए शोध कर रहे है। बीते कुछ दशक पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था। भेड़ के क्लोन से बनी डॉली को देखकर दुनिया के लोगों हैरान रह गए थे। अब वैज्ञानिक फैक्ट्री में ही जीव पैदा करने की ओर अग्रसर हो गए हैं। वैज्ञानिकों ने पहली बार शुक्राणु, अंडे या गर्भ के बिना कृत्रिम भ्रूण विकसित करने में कामयाबी हासिल की है। दुनिया में पहला कृत्रिम भ्रूण तैयार किया गया है। इसमें जीव का दिल भी धड़का और मस्तिष्क ने भी पूरा आकार लिया है। कोशिका से ही संपूर्ण जीव विकसित करने की दिशा में यह बहुत बड़ी खोज है।
इस्राइल के वैज्ञानिकों ने कोशिका की मदद से बनाया जीव
मेडिकल साइंस जर्नल में प्रकाशित शोध में टीम ने चूहे के स्टेम सेल से भ्रूण को विकसित किया है। हाल ही में इजरायली वैज्ञानिकों को कृत्रिम भ्रूण तैयार करने में बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने प्रयोगशाला के एक छोटे से बर्तन में ही भ्रूण विकसित किया है। वैज्ञानिक इस प्रयोग के जरिए एक दिन मनुष्यों के लिए प्रतिस्थापन अंगों का उत्पादन करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- Video : लड़के को महंगा पड़ा शरारत करना, रोबोटों ने घेरकर की जमकर धुनाई
कैसे बने ये भ्रूण
विशेषज्ञों ने नकली भ्रूण तैयार किए है, जो बिना निषेचित अंडे के बनाए जाते हैं। इसके लिए चूहों से स्टेम सेल का उपयोग किया गया। एक हफ्ते से ज्यादा का समय के बाद ये भ्रूण जैसी संरचनाएं एक अल्पविकसित दिल, रक्त परिसंचरण, मस्तिष्क और आंतों के पथ के प्रारंभिक चरण के साथ तैयार हो रहा है।
यह भी पढ़ें- फ्रिज में रहती है मां की आत्मा, बेटी ने किया सौदा, जानिए पूरा मामला
कृत्रिम भ्रूण के भविष्य में फायदे
इज़राइल में वीज़मैन इंस्टीट्यूट के प्रोजेक्ट लीडर प्रोफेसर जैकब हन्ना ने कहा, भ्रूण सबसे अच्छा अंग बनाने वाली मशीन और सबसे अच्छा 3 डी बायोप्रिंटर है। वैज्ञानिक अब यह समझने की कोशिश कर रहे है कि स्टेम सेल को कैसे पता है कि उन्हें क्या करना है। भ्रूण के अंदर अपने निर्धारित स्थानों के लिए अपना रास्ता कैसे खोजते हैं। प्रोफेसर हन्ना के मुताबिक, क्योंकि हमारा सिस्टम गर्भ से अलग पारदर्शी है। इसकी वजह से ये मानव भ्रूण मॉडल के जन्म और उसके दोषों को दूर करने में सफल साबित हो सकता है।
Published on:
07 Aug 2022 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
