
'World's Oldest Pair Of Jeans' Found In Sunken Ship From 1857 Sold For Rs 94 Lakh
आप जींस पैंट को पहनते ही होंगे। लेकिन सवाल यह है कि अब तक आपने कितनी महंगी जींस पहनी है। जाहिर है 2 हजार, 4 हजार या बहुत हुआ तो 10 हजार की आपने जींस पहनी होगी। वैसे तो मार्केट में लाखों रुपये की भी जींस पैंट मिलती है, लेकिन आमतौर पर 10 हजार से ज्यादा महंगी जींस पर ही लोग पैसे खर्च करने से बचते हैं। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक जींस 94 लाख रुपए में बिकी है। सबसे चौंका देने वाली बात तो यह है कि इस जींस को शायद ही कोई पहनेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि इस जींस में ऐसा क्या था जो किसी ने इतनी बड़ी रकम चुका कर इसे खरीदा।
जींस के लिए लगाई गई बोली
दरअसल, यह जींस एक जहाज के मलबे से निकली है। उसकी हालत भले ही बहुत खराब है लेकिन बाहर आते ही ये 94 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम में बिक गई है। इस जींस के लिए बाकायदा बोली लगी थी। ऑक्शन के अधिकारियों ने बताया कि यह दुनिया की सबसे पुरानी जींस है। असल में एक जहाज 12 सितंबर 1857 में समुद्र में डूब गया था। यह जहाज सैन फ्रांसिस्को से पनामा होते हुए न्यूयॉर्क जा रहा था, तभी यह डूब गया था। इसी जहाज के मलबे से यह जींस, अमेरिकी राज्य नार्थ कैरोलीमा में मिली थी।
जींस की कंपनी का नहीं चल पाया पता
जहाज के मलबे में मिली जींस किस कंपनी की है इसका पता नहीं लग सका है। 5 बटन वाले इस सफेद माइनर्स पैंट को लेकर एक कंफ्यूजन भी है। कुछ लोग इसे लेवी स्ट्रॉस कंपनी का बता रहे हैं, जबकि इस कंपनी की पहली जींस 1873 में बनी थी। वहीं जहाज के मलबे में मिली जींस उससे 16 साल पुरानी है। यही कारण है कि इसे अब दुनिया की सबसे पुरानी जींस माना जा रहा है। इससे भी ज्यादा पुरानी जींस के होने के अब तक कोई सबूत नहीं है।
पहली जींस की कंपनी ने कहा - 'यह पैंट हमारी कंपनी का नहीं'
जींस को लेकर लेवी स्ट्रॉस कंपनी के इतिहासकार और अर्काइव डायरेक्टर ट्रेसी पानेक ने भी इस बात से इंकार किया है कि यह पैंट उनकी कंपनी की है। उन्होंने कहा यह पैंट लिवाइस का नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि यह माइनर्स वर्क जींस नहीं है। वहीं, जींस किस ब्रांड का है और इसे किसने बनाया है यह पता तो नहीं चल पाया, मगर इसकी कीमत आज की तारीख में महंगे से महंगे ब्रांड की जींस से कही ज्यादा में लगी है।
किसने खरीदा है यह जींस?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैलिफोर्निया गोल्ड मार्केटिंग ग्रुप के मैनेजिंग पार्टनर ड्वाइट मैनले ने इस सालों पुरानी जींस को ऑक्शन में लगभग 94 लाख रुपए में खरीदा है। उन्होंने इसे खरीदने को लेकर कहा यह माइनर्स जींस, चांद पर पहले झंडे के समान है, यह एक ऐतिहासिक क्षण है।
यह भी पढ़ें: महिला को मोटा होने के कारण नहीं मिली इस देश में रहने की इजाजत, कहा - 'अपने घर जाओ'
Published on:
13 Dec 2022 01:49 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
