4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Teachers Day: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस, जानें पूरी कहानी

भारत में शिक्षक दिवस 5 सितम्बर को मनाया जाता है जबकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस(World Teachers Day) 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
world_teachers_day.jpg

नई दिल्ली। भारत में हर साल 5 सितम्बर के दिन को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। ये दिन सभी स्कूल-कॉलेजों में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। भारत के शिक्षक दिवस दिवस के ठिक एक महीने बाद यानी हर साल 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस ( World Teachers Day) मनाया जाता है। ये दिन भी शिक्षकों के सम्मान के तौर पर मनाया जाता है।

शादी के 58 साल बाद बुजुर्ग कपल ने करवाया वेडिंग फोटोशूट, तस्वीरें हो रही जबरदस्त वायरल

5 अक्टूबर, 1966 को पैरिस में अंतर सरकारी सम्मेलन का आयोजन हुआ था जिसमें 'टीचिंग इन फ्रीडम' संधि पर हस्ताक्षर किया गया था। इसके बाद से ही ये दिन अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। 'टीचिंग इन फ्रीडम' संधि में अध्यापकों के अधिकार एवं जिम्मेदारी, भर्ती, रोजगार, संबंधित सिफारिशें की गई थीं। इसके बाद साल 1994 से यूनेस्को में विश्व शिक्षक दिवस(World Teachers Day) को दुनिया भर मनाने के लिए 5 अक्टूबर के दिन को ही तय कर लिया।

साल 1997 में एक और कार्यक्रम का आयोजन किया किया है। इस बार का सम्मेलन उच्चतर शिक्षा से जुड़े शिक्षकों की स्थिति को लेकर की गई यूनेस्को की अनुशंसाओं को अंगीकृत करने के लिए किया गया था।

विश्व शिक्षक दिवस(World Teachers Day) के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दुनिया में शिक्षा का महत्व और शिक्षा का महत्व बताने में शिक्षक की भूमिका और उसकी जिम्मेदारियों को समझाना है।

इस शख्स ने बना डाला आइसक्रीम पाव, लोगों ने खूब सुनाई खरीखोटी, देखें वीडियो

बता दें दुनिया में शिक्षक दिवस अलग-अलग दिन पर मनाया जाता है। जैसे भारत में ये दिन 5 सितंबर को मनाया जाता है। चीन में शिक्षक दिवस(Teacher Day) 27 अगस्त को मनाया जाता है। वहीं रूस में शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।