
Worlds Most Expensive French Fries Worth Rupees 15800 For A Plate Guinness World Record
आप खाने-पीने के शौकीन हैं तो फ्रेंच फ्राइज आपकी लिस्ट में जरूर होगा। दरअसल फ्रेंच फ्राइज ऐसा व्यंजन है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद होता है और छोटी से लेकर बड़ी हर पार्टी में दिए जाने वाले स्टाटर में इसे शामिल किया जाता है। दर्सल ये डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ वाजिब दाम में मिल जाती है। यही वजह है कि इसकी डिमांड कम नहीं होती। लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी भी जहां इस डिश के दाम काफी बढ़ा दिए गए हैं। इनकी कीमतें इतनी ज्यादा है कि जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
अमरीका की न्यू यॉर्क सिटी में फ्रेंच फ्राइज बहुत महंगा मिलता है। यहां के एक रेस्त्रां ने इसकी कीमत इतनी ज्यादा बढ़ा दी है कि जिसको इसके बारे में पता चलता है वो चौंक जाता है।
फ्रेंच फ्राइज की कीमत के एक हिस्से में हो जाएगा फैमिली का खाना
रेस्त्रा ने फ्रेंच फ्राइज की कीमतों को इतना ज्यादा कर दिया है कि, इसके दाम के एक पोर्शन में ही आप फैमिली के साथ खाना खा सकते हैं। कुछ दिनों के लिए इस डिश को रेस्त्रा के मैन्यू से ही गायब कर दिया था, लेकिन अब कीमत बढ़ाने के बाद इसे दोबारा शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें - Mullah Umar Car: तालिबानी लड़ाकों ने 21 साल बाद खोजी आका की कार, अमरीका के डर से दफना कर भागा था उमर
दुनिया के सबसे महंगे फ्रेंच फ्राइज का रेट
न्यूयॉर्क में मौजूद Serendipity Restaurant में फ्रेंच फ्राइज के एक पोर्शन की कीमत 200 यूएस डॉलर है। यानि भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत आंकी जाए तो इसके लिए 15,800 रुपए खर्च करना होंगे।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये दुनिया की सबसे ज्यादा कीमती फ्रेंच फ्राइज है, जिसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
क्या है दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज की खासियत?
- इस फ्रेंच फ्राइज की कीमत ऐसे ही इतनी ज्यादा नहीं है। इसकी खासियत की बात करें तो इस खास डिश को बनाने के लिए महंगे और हाई क्वालिटी के आलू का इस्तेमाल किया गया है।
- इसके साथ ही Vintage 2006 शैंपेन, जे ली ब्लैंक फ्रेंच शैंपेन विनेगर, ट्रफल सॉल्ट, ट्रफल ऑयल, खास किस्म की चीज, बटर के साथ-साथ इस पर 23 कैरेट के एडिबल गोल्ड की डस्टिंग की जाती है।
National French Fry Day पर होगी इस डिश की वापसी
इन सब इनग्रेडिएंट्स के साथ सोने के दाम वाली गोल्डेन फ्रेंच फ्राइज तैयार होती है। रेस्टोरेंट में इस जेब खाली कर देने वाली फ्रेंच फ्राई की वापसी 13 जुलाई को हो रही है, जो अमरीका में National French Fry Day के तौर पर जाना जाता है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज डिश का नाम
दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज का नाम ‘Crème dela Crème Pommes Frites’ है। साल 2021 में इसे दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंच फ्राइज घोषित किया गया। इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला गया।
खास बात यह है कि, इसी रेस्त्रां में सबसे महंगी डेजर्ट भी परोसी जाती है, जिसकी कीमत 25,000 यूएस डॉलर है। यानि इसमें भारतीय मुद्रा के 19 लाख रुपए है।
यह भी पढ़ें - टूटे हुए पहिये के साथ भी फर्राटा भरती है ये साइकिल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Published on:
11 Jul 2022 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
