18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समुद्र के अंदर बनी है पीली सड़क, क्या ये है दूसरी दुनिया में जाने का रास्ता? देखें वीडियो

Yellow brick road Pacific ocean: वैज्ञानिकों को समुद्र के अंदर पीली ईंटों की सड़क मिली है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ये दूसरी दुनिया तक जाने का रास्ता है!इससे जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mahima Pandey

May 11, 2022

Yellow brick road discovered at bottom of Pacific ocean by scientists

Yellow brick road discovered at bottom of Pacific ocean by scientists

दुनिया में एक से एक रहस्य हैं जो जब सामने आते हैं तो वैज्ञानिकों के होश उड़ जाते हैं। अंतरिक्ष हो या समुद्र की गहराई हर जगह कुछ ऐसे राज दफन हैं जिसपर वैज्ञानिकों को शोध कर नए नए रहस्यों से पर्दा उठाते रहते हैं। समुद्र की गहराई में इस बार वैज्ञानिकों को एक ऐसी सड़क मिली है जिसे देख एक्स्पर्ट्स भी हैरान हैं। क्या ये सड़क दूसरी दुनिया का रास्ता तो नहीं?

दरअसल, प्रशांत महासागर की तलहटी में मिली पीली ईंट की सड़क को Exploration Vessel Nautilus के शोधकर्ताओं ने ढूंढा है। समुद्र की गहराई में एक लिलिसुओकलानी रिज का अभियान चल रहा था इस दौरान वैज्ञानिकों को ईंटों से बनी पीले रंग की एक सड़क दिखाई दी। इस सड़क को देख सभी के मन में ये सवाल आया कि समुद्र के अंदर ये सड़क कैसे और कहाँ से आई और ये कहाँ तक जाती है। शोधकर्ताओं ने मजाक में इसे दूसरी दुनिया का रास्ता बता दिया।

इस सड़क की खोज करने वाले एक्सप्लोरेशन वेसल नॉटिलस के शोधकर्ताओं ने इस सड़क से जुड़ी वीडियो भी शेयर की है।

YouTube पर शेयर किए गए वीडियो वीडियो को देखें तो समुद्र के अंदर पीली सड़क आप देख सकते हैं। इस सड़क की ईंटों से को ब्लोक्क्स की तरह लगाया गया है। शोधकर्ता इसे अटलांटिस तक जाने वाली सड़क कह रहे हैं। शोधकर्ता इसे एक भौगोलिक संरचना बताया रहे हैं जोकि ज्वालामुखी के फटने के बाद बनी होगी। इस वीडियो को 1,539,694 लाख बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़े- चोरों को पकड़वाने वाला पुलिस का ट्रेंड डॉग ही हो गया चोरी