8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा सांसदों को मात्र केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने का भाग्य

भाजपा सांसदों को मात्र केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने का भाग्य
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हुबली

•

image

S F Munshi

•

Updated: 5 Apr 2024, 7:45 PM IST

भाजपा सांसदों को मात्र केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने का भाग्य

भाजपा सांसदों को मात्र केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने का भाग्य

विजयपुर
सूखे के जिले में 17 वें लोकसभा चुनाव इतिहास में ही भाजपा के दो प्रत्याशियों को मात्र केन्द्र के राज्य मंत्री होने का भाग्य मिला है जो वशेष है। वर्तमान में 17 वां लोगसभा चुनाव चल रहा है। पिछले 25 वर्षों से लगातार 5 बार भाजपा विजयी रही है। इस बीच दो प्रत्याशियों को मात्र केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है।
वर्ष 1999 तथा वर्ष 2004 में दो बार लोकसभा सदस्य के रूप में विजयी हुए बसनगौडा पाटील यत्नाळ को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में वस्त्र तथा रेलवे विभाग राज्य मंत्री बनाया गया था।
पिछले तीन बार लगातार विजयी हुए सांसद रमेश जिगजिणगी को वर्ष 2016 में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग राज्य मंत्री बनाया गया था। एसे भाजपा सांसदों को अपने कार्यकाल में केन्द्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था, परंतु यह भाग्य 8 बार चुने गए कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के या निर्दलीय प्रत्याशियों को अभी तक नहीं मिला है।
लोकसभा चुनाव में
1952 में राजाराम दुबाई (कांग्रेस),
1957 में मुरुगेप्पा सुगंदी (निर्दलीय),
1962 में राजाराम दुबाई (कांग्रेस),
1967 में जी.डी. पाटील (निर्दलीय),
1971 में भीमप्पा चौधरी (कांग्रेस),
1977 में भीमप्पा चौधरी (कांग्रेस),
1980 में काळिंगप्पा चौधरी (कांग्रेस),
1984 में शिवशंकरप्पा गुरड्डी (जनता पार्टी),
1989 में बसगोंडप्पा गुडदिन्नी (कांग्रेस),
1991 में बसगोंडप्पा गुडदिन्नी (कांग्रेस),
1996 में बसनगौडा पाटील (जनता दल),
1998 में एम.बी. पाटील (कांग्रेस),
इन में से कोई भी सांसद केन्द्रीय मंत्री नहीं बने हैं।
...भाजपा और कांग्रेस के बीछ सिधी टक्कर
विजयपुर आरक्षित लोकसभा क्षेत्र में भाजपा-जदएस गठबंधन प्रत्याशी रमेश जिगजिणगी तथा कांग्रेस प्रत्याशी राजु आलगूर के बीच सिधी टक्कर होगी। अनुसूचित जाति (मादिग) के रमेश जगजिणगी सातवीं बार (चिक्कोडी और विजयपुर 3-3 बार) लोकसभा चुनाव मैदान में उतरा है।
भाजपा विधायक बसनगौडा पाटील यत्नाळ और भाजपा प्रत्याशी रमेश जिगजिणगी राजनीतिक दुश्मन हैं। देवरहिप्परगी क्षेत्र के जदएस विधायक राजुगौडा का रुख साफ नहीं हुआ है। यह रमेश जिगजिणगी की आसान जीत में बाधा बनसकता है की चर्चा चल रही है।
अनुसूचित जाति (चलवादी) के राजु आलगूर पहली बार लोकसभा चुनाव लड रहे हैं। नागठाण क्षेत्र से दो बार विधायक, मुख्यमंत्री के संसदीय सचिव, केएसडीएल अध्यक्ष तथा जिला कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने का अनुभव है।
क्षेत्र में 9,76,073 पुरुष तथा 9,42,75 महिलाएं तथा 218 अन्य मतदाता समेत कुल 319,19,048 मतदाता हैं।
वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के रमेश जिगजिणगी ने कांग्रेस के सुनीता चौहान के खिलाफ जीत हासिल की थी। भाजपा के जिगजिणगी को 635867 वोट मिले थे, जब कि निकटदम प्रतिद्वद्वी कांग्रेस-जदएस गठबंधन प्रत्याशी सुनीता चौहान को 3,77,829 वोट मिले।
...........................................................