10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुनर को मिलेगा मंच: पारंपरिक परिधान को बढ़ावा देने के लिए फैशन शो 30 अगस्त को

पारंपरिक परिधान और महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अवनि फैशन शो-हुब्बल्ली सुपर ऑफ फेम 2026 का आयोजन 30 अगस्त को किया जाएगा। श्री महिला एवं बाल संरक्षण एवं विकास संगठन की ओर से आयोजित इस फैशन शो में प्रतिभागियों को पारंपरिक साड़ी पहनकर रैंप वॉक करना होगा।
less than 1 minute read
Google source verification
हुब्बल्ली में 30 अगस्त को आयोजित होने वाले फैशन के बारे में जानकारी देते आयोजक।

हुब्बल्ली में 30 अगस्त को आयोजित होने वाले फैशन के बारे में जानकारी देते आयोजक।

महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना
आयोजक नागरत्ना एस. ने हुब्बल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि फैशन शो का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना है। साथ ही समाज में पारंपरिक भारतीय परिधान के महत्व को प्रोत्साहित करना भी आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

गृहिणी से छात्रा तक ले सकेंगी हिस्सा
फैशन शो में 18 से 60 वर्ष की महिलाएं भाग ले सकती हैं। इसमें गृहिणियों के साथ कामकाजी महिलाएं और छात्राएं भी शामिल हो सकती हैं। आयोजकों ने प्रतिभागियों की संख्या 50 तक सीमित रखी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

प्रतिभागी होंगे पुरस्कृत
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।