
भाजपा कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज
निकाले गए लोगों में अनंतकुमार हेगड़े गुट के ही अधिक!
हुब्बल्ली. विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की हार की सजा के तौर पर उत्तर कन्नड़ जिला भाजपा के दो सदस्यों को पार्टी से बर्खास्त किया गया है और 17 पदाधिकारियों को पार्टी के पदों से बर्खास्त किया गया है।
भाजपा ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि चुनाव के बाद पार्टी उम्मीदवारों की ओर से दर्ज की गई शिकायत के अनुसार राज्य अनुशासन समिति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।
सिरसी, यल्लापुर, भटकल निर्वाचन क्षेत्रों के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें सांसद अनंतकुमार हेगड़े गुट में चिन्हित लोगों की संख्या ही अधिक है।
सिरसी विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी और भटकल से सुनील नायक हार गए थे। यल्लापुर में विधायक शिवराम हेब्बार ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। इसके बावजूद, हाल तक हेब्बार शिकायत कर रहे थे कि पार्टी के सदस्यों ने चुनाव में उनके खिलाफ साजिश रची थी। भाजपा के इस कदम की काफी चर्चा हो रही है।
मुंडगोड़ नगर पंचायत सदस्य फणीराज एम. हदलगी, भाजपा जिला कमेटी की सदस्य साधना नायका को पार्टी से ही निष्कासित कर दिया गया है। जिला प्रकोष्ठ संचालक सुरेश खारवी, मंकी को जिम्मेदारी से बर्खास्त किया गया है।
इनको किया बर्खास्त
सिरसी विधानसभा क्षेत्र : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केजी नायक, जिला सचिव नागराज नायक बेड्कणी, कृष्णमूर्ति मडिवाल, सिद्धापुर मंडल के उपाध्यक्ष विनय एस होन्नेगुंडी, महासचिव एस.के. मेस्ता, सचिव श्रीधर नायक बसवनबैल।
यल्लापुर विधानसभा क्षेत्र : जिला उपाध्यक्ष कल्पना गजानन नायक, सबगेरी शक्तिकेंद्र प्रमुख बाबु बांदेकर, तालुक मीडिया सेल के संचालक केटी हेगड़े, तालुक युवा मोर्चा के महासचिव विठ्ठल जानु पांड्रमिशे, जिला विशेष आमंत्रित गणपति आर गांवकर।
भटकल विधानसभा क्षेत्र : जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष रवि नायक, जिला कानून समिति के संचालक सुरेश तिम्मप्पा नायक, जिला किसान मोर्चा के महासचिव विष्णु मूर्ति हेगड़े, जिला श्रमिक प्रकोष्ठ के संचालक मुकुंद मंजुनाथ नायक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी ईश्वर नारायण नायक।
Published on:
24 Aug 2023 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
