
गढ़ सिवाना की बहू-बेटियां।
कूर्ग हरे-भरे पहाड़ों और कॉफी बागानों के लिए प्रसिद्ध
प्रतिभागियों ने कर्नाटक के बारे में कहा कि कर्नाटक में कई ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। प्रमुख पर्यटन स्थलों में हम्पी शामिल हैं। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं, जो विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। यहां के मैसूर महल में कर्नाटक के शाही इतिहास की झलक देखने को मिलती है। वहीं कूर्ग हरे-भरे पहाड़ों और कॉफी बागानों के लिए प्रसिद्ध हैं। उडुपी और गोकर्ण धार्मिक और समुद्री पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हैं। कर्नाटक शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में भी अग्रणी है। यहां कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हैं, जिसमें भारतीय विज्ञान संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान शामिल है।
प्राचीन और गौरवशाली इतिहास
प्रतिभागियों ने कहा कि कर्नाटक की सीमाएं उत्तर में महाराष्ट्र और गोवा, पूर्व में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, दक्षिण में केरल और तमिलनाडु तथा पश्चिम में अरब सागर से मिलती हैं। यह राज्य अपनी पहाडिय़ों, समुद्र तटों और हरित वनों के लिए प्रसिद्ध है। कर्नाटक का इतिहास अत्यंत प्राचीन और गौरवशाली रहा है। यह राज्य मौर्य, चालुक्य, होयसल और विजयनगर साम्राज्य जैसे प्रमुख राजवंशों का केंद्र रहा है। विजयनगर साम्राज्य के दौर में कर्नाटक कला, वास्तुकला और संस्कृति का प्रमुख केंद्र बना। कर्नाटक की संस्कृति विविधताओं से भरी हुई है। यह राज्य अपने शास्त्रीय संगीत, भरतनाट्यम और यक्षगान जैसे पारंपरिक नृत्य रूपों के लिए प्रसिद्ध है।
सिलिकॉन वैली के नाम से मशहूर बेंगलुरु
कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु भारत की सिलिकॉन वैली के नाम से जानी जाती है। यह शहर आईटी उद्योग का एक प्रमुख केंद्र है। इसके अलावा, मैसूरु, हुब्बल्ली-धारवाड़, मेंगलूरु, बेलगावी, कलबुर्गी प्रदेश के अन्य प्रमुख शहर है। कर्नाटक की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्रों पर आधारित है। यहां धान, गन्ना, दालें और मसाले जैसी फसलों की खेती की जाती है। इसके अलावा कर्नाटक आईटी, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल और बायोटेक्नोलॉजी उद्योगों के लिए भी प्रसिद्ध है।
बच्चों ने दी कविताओं की प्रस्तुति, केक काटा
प्रतियोगिता में सिवाना की बहू-बेटियों का विशेष सहयोग रहा। समारोह में सिवाना की बहू-बेटियों ने राजस्थान पत्रिका हुब्बल्ली संस्करण के बीसवें स्थापना दिवस पर केक काटकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर छोटे बच्चों ने कविताओं की बेहतरीन प्रस्तुति दी। मिवान छाजेड़, तियारा जैन, इक्षा जैन एवं हियांश जैन ने सुन्दर कविताओं की प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।
Updated on:
25 Mar 2025 05:13 pm
Published on:
25 Mar 2025 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
