5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chemical Leak: कर्नाटक फैक्टरी में 3 श्रमिकों की मौत

औद्योगिक क्षेत्र में हादसा, दो मजदूर अस्पताल में भर्ती कर्नाटक के यादगीर जिले के कडेचूर-बडियाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक रासायनिक कारखाने में बुधवार तड़के जहरीली गैस के रिसाव से तीन श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब एक से दो बजे के बीच हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
औद्योगिक क्षेत्र में हादसा

औद्योगिक क्षेत्र में हादसा

फैक्टरी की गतिविधियां रोकी गईं
पांचों श्रमिकों को तत्काल रायचूर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का उपचार जारी है, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के कटनी जिले के विक्रम और संजय तथा तेलंगाना के महबूबनगर निवासी गणेश के रूप में हुई है। तीनों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच थी। घटना के बाद फैक्टरी का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया।

प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव की पुष्टि
सूचना मिलते ही यादगीर के पुलिस अधीक्षक पृथ्विक शंकर सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव की पुष्टि हुई है, हालांकि किस रसायन का रिसाव हुआ और इसके पीछे क्या कारण था, इसका आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है। पुलिस एवं संबंधित विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।