
हुब्बल्ली नगर निगम को सौंपा ‘निसर्ग शहरी वन व उद्यान’
रोटरी क्लब के अनुकरणीय कार्य की सराहना
हुब्बल्ली. रोटरी क्लब ऑफ हुब्बल्ली की ओर से किए गए समाज सेवा कार्य लोगों के मन में बसे हुए हैं। इसी तरह पर्यावरण की चिंता के साथ विकसित किया गया उद्यान हरियाली प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
शहर के तोलनकेरे के पास अक्षय कॉलोनी में क्लब के तत्वावधान में स्थापित निसर्ग नगर वन और उद्यान शहरी जीवन के लिए आवश्यक हरित वातावरण प्रदान कर रहा है। यहां मियावाकी वन, भारतीय मूल वृक्ष पार्क, सुश्रूत वान-हर्बल गार्डन, लीजर पार्क सहित उद्यान विकसित किया गया है। इसमें 55 हजार पौधों को उगाया गया है। ऐसी कई विशेषताओं वाला एक खूबसूरत प्राकृतिक शहरी जंगल और उद्यान हुब्बल्ली धारवाड़ महानगर निगम को सौंपा गया। महापौर वीणा बरदवाड़ एवं महानगर निगम आयुक्त डॉ. ईश्वर उल्लागड्डी ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष अरविंद कुबसद, सामुदायिक सेवा निदेशक सुरेंद्र पोरवाल और कार्यक्रम अध्यक्ष बी.बी. पाटिल से हस्तांतरण पत्र स्वीकार किया। महानगर निगम आयुक्त डॉ. ईश्वर उल्लागड्डी ने कहा कि रोटरी क्लब की ओर से विकसित उद्यान दूसरों के लिए एक मॉडल है। शहर के अन्य उद्यानों को भी इसी प्रकार विकसित करने पर ध्यान दिया जाएगा। महानगर निगम की ओर से एसटीपी प्लांट में अच्छा वातावरण विकसित किया जा रहा है। उद्यानों को मियावाकी वन की तरह विकसित किया जाएगा।
उद्यान में लगाए 5500 पौधे
महापौर वीणा बरदवाड़ ने कहा कि रोटरी क्लब ने उद्यान में 5,500 से अधिक प्रकार के पौधों को उगाकर, उनका रखरखाव करके पर्यावरण का उत्कृष्ट ख्याल रखा है। इस अवसर पर महानगर निगम के पूर्व पार्षद महेश बुर्ली, रोटरी क्लब सदस्य डी.टी. पाटिल, महादेव करमरी, अब्दुल सादिक, जितेश पांचाल, महेंद्र ठक्कर, बापुगौड़ा बिरादार समेत अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष बी.बी. पाटिल ने प्रास्ताविक भाषण किया। रोटरी क्लब अध्यक्ष अरविंद कुबसद ने स्वागत किया। सहाना पाईकोटी ने कार्यक्रम का संचालन किया। सुरेंद्र पोरवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Published on:
12 Sept 2023 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
