8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोडों रुपए मूल्य के चावल व अन्य सामग्री जब्त

करोडों रुपए मूल्य के चावल व अन्य सामग्री जब्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हुबली

•

image

S F Munshi

•

Updated: 2 Apr 2024, 6:19 PM IST

करोडों रुपए मूल्य के चावल व अन्य सामग्री जब्त

करोडों रुपए मूल्य के चावल व अन्य सामग्री जब्त

शिवमोग्गा
जिला पुलिस अधीक्षक मिथुन कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को बांटने के लिए संग्रह कर रखे जाने के आशंका के आधार पर शिवमोग्गा में दो पृथक प्रकरणों में पुलिस ने 7.72 करोड रुपए मूल्य के रोजमर्रा के सामग्री तथा चावल बरामद की गई है।
यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मिथुन कुमार ने बताया कि शिवमोग्गा जिले के विभिन्न जगहों में बिना दस्तावेजों के संग्रह किए गए 49.50 लाख रुपए मूल्य के कपडे तथा अन्य सामग्रियों को जब्त करलिया गया है।
उन्होंने कहा कि होन्नाळी रोड के रागिगुड्डा के फ्लाइओवर के बगल वाली राइस मिल में संग्रह किए गए 4.69 करोड रुपए मूल्य के रोजमर्रा के सामग्रियों को ग्रामीण थाना पुलिस निरीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में छापामारी कर जब्त करलिए गए हैं। 3,500 चावल की बोरियां, 450 बोरियां गेहूँ, 800 बोरियां तूर दाल समेत 272 प्रकार के विविध प्रकार रोजर्रा के सामग्रियों को संग्रह करने का पता चला। इन रोजमर्रा के सामग्रियों को लोकसभा चुनाव के मौके पर वितरित किए जाने की जानकारी के आधार पर शिवमोग्गा राइस मिल में 10, 20, 29, 30 केजी के पैकेटों में विनोबानगर के एपीएमसी गोदाम में अवैध रूप से अलग अलग वजन के पैकेट में संग्रह कर रखे गए 2.80 करोड रुपए मूल्य के 22,900 बोरी चावल निर्वाचन अधिकारियों ने जब्त किए हैं। राइस मिल में संग्रह कर रखे गए रोजमर्रा के सामग्रियों को बिल समेत कोई भी दस्तावेज नहीं थे।
..............................................................