8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव कार्य में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अहम

चुनाव कार्य में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अहम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हुबली

•

image

S F Munshi

•

Updated: 2 Apr 2024, 6:13 PM IST

चुनाव कार्य में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अहम

चुनाव कार्य में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अहम

हुब्बल्ली-धारवाड़
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी दिव्य प्रभु ने कहा कि चुनाव कार्य नियम अनुसार होने में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका अहम होती है।
वे धारवाड़ में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से आयोजित धारवाड़ लोकसभा चुनाव-2024 के सेक्टर अधिकारी, तालुक स्तरीय चुनाव संसाधन व्यक्तियों को तथा प्रशिक्षण देने वाले संसाधन व्यक्तियों के प्रशिक्षण कार्यशाला की अध्यक्षता कर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारे कार्यों को व्यवस्थित रूप से करने के साथ चुनाव को सफल बनाना चाहिए। यह सभी एकजुट होकर कार्य करने का मौका है। प्रशिक्षण में दी जाने वाली जानकारी अच्छे से समझ कर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिले में 1660 मतदान केन्द्र हैं। प्रति मतदान केन्द्र के पीआरओ तथा एपीआरओ मतदान केन्द्र में अपने कर्तव्य को जानकर कार्य करना चाहिए। उन्हें आवश्यक जानकारी, प्रशिक्षण सेक्टर अधिकारी, संसाधन व्यक्तियों को करना चाहिए। अपने कर्तव्य के दौरान किसी प्रकार असमंजसता होने पर उनके समाधान के लिए तुरंत उच्च अधिकारियों को संपर्क कर उनका समाधान करलेना चाहिए। सेक्टर अधिकारी पीआरओ को आवश्यक जानकारी तथा प्रशिक्षण देकर चुनाव कर्तव्य के लिए तैयार करना चाहिए।
हुब्बल्ली हेस्काम महा प्रबंधक एवं वरिष्ठ केएएस अधिकारी सिद्धु हुल्लोळी ने सभी सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। आज की प्रशिक्षण कार्यशाला में 280 जने विविध अधिकारियों ने भाग लिया था।
............................................................