
वर्तिका कटियार बनीं उत्तर कन्नड़ जिले की पुलिस अधीक्षक
वर्तिका कटियार बनीं उत्तर कन्नड़ जिले की पुलिस अधीक्षक
सिरसी-कारवार
उत्तर कन्नड़ जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में वर्तिका कटियार को नियुक्त किया गया है। जिले में पहली बार महिला पुलिस अधीक्षक को नियुक्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक शिवप्रकाश देवराजु का तबादला होने की वजह से नए जिला पुलिस अधीक्षक का पदभार वर्तिका कटियार को सौंपा गया है।
कोडगू, धारवाड़ तथा हुब्बल्ली में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे चुकीं वर्तिका कटिया हाल ही में राज्य अपराध डेटा प्रभाग में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रही थीं। मूलत: महाऱाष्ट्र की निवासी व वर्ष 2010 की आईपीएस अधिकारी वर्तिका कटियार ने 2009 बैच के आईएफएस अधिकारी नितिन सुभाष से विवाह किया। नितिन कोलंबो सहित विदेशी दूतावासों में कार्य कर चुके हैं। सरकार ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया है। शिवप्रकाश देवराजू को कोई पद नहीं सौंपा गया है। सरकार के आदेश के चलते वर्तिका कटियार नए पुलिस अधीक्षक के तौर पर शपथ लेंगी।
Published on:
16 Jul 2021 09:35 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
