6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यात्रियों की सुरक्षा के लिए वीएसएस की निगरानी

भारत के 813 प्रमुख रेलवे स्टेशनों में आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
यात्रियों की सुरक्षा के लिए वीएसएस की निगरानी

यात्रियों की सुरक्षा के लिए वीएसएस की निगरानी

हुब्बल्ली. यात्रियों की सुरक्षा पर जोर देने के लिए रेल विभाग प्रमुख स्टेशनों में वीडियो आधारित निगरानी प्रणाली (वीएसएस) को जारी किया है।

रेल विभाग के अनुसार भारतीय रेल तथा रेलटेल संयुक्त तौर पर वीडियो दस्तावेजीकरण कर रहे हैं। भारत के 813 प्रमुख रेलवे स्टेशनों में आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं।

इससे महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा पर जोर देना संभव होगा। कार्य प्रगति में है मार्च 2020 के अंततक 756 स्टेशनों में योजना को पूरा किया जाएगा।

इन प्रमुख रेलवे स्टेशनों में हुब्बल्ली मंडल के हुब्बल्ली, वास्को-ड-गामा, होसपेट, बेलगावी तथा बल्लारी रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

गदग तथा विजयपुर रेलवे स्टेशनों में कार्य प्रगती में है। इसके लिए कुल 8.17 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

डेमी, बुलेट, पैन टिल्ट ज़ूम तरीका अल्ट्रा एचडी-4के इस प्रकार चार विभिन्न प्रकार के आईपी कैमरा विभिन्न कोणों से वीडियो कैद करेगा।

कैमरा में दर्ज वीडियो को इंटिग्रेटेड कमांड सेंटर को भेजा जाएगा, जहां वीडियो क्लिप दस्तावेज के तौर पर संरक्षित होंगे।