7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद

आंध्र प्रदेश : वित्त मंत्री बुग्गना ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.86 लाख करोड़ का अंतरिम बजट पेश किया

7 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश करते हुए बुग्गन्ना राजेंद्रनाथ रेड्डी ने कहा कि राजस्व व्यय 2,30,110.41 करोड़ और पूंजीगत व्यय 30,530.18 करोड़ अनुमानित था।

Google source verification

विजयवाड़ा . आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बुग्गना राजेंद्रनाथ रेड्डी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,86,389.27 करोड़ का अंतरिम बजट प्रस्तावित किया है।
7 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश करते हुए राजेंद्रनाथ रेड्डी ने कहा कि राजस्व व्यय 2,30,110.41 करोड़ और पूंजीगत व्यय 30,530.18 करोड़ अनुमानित था। अनुमानित राजस्व घाटा लगभग 24,758.22 करोड़ और राजकोषीय घाटा लगभग 55,817.50 करोड़ अनुमानित है। राजकोषीय घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का लगभग 3.51% होगा, जबकि राजस्व घाटा जीएसडीपी का 1.56% होगा।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राजस्व व्यय का संशोधित अनुमान 2,28,237.77 करोड़ था। इसी तरह पूंजीगत व्यय 27,308.12 करोड़ था। 2023-24 के लिए राजस्व घाटा 31,534.94 करोड़ था, जबकि इसी अवधि के लिए राजकोषीय घाटा लगभग 60,153.59 करोड़ है। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा और राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का क्रमश: 2.19% और 4.18% है।
उन्होंने आंध्र प्रदेश के महालेखाकार द्वारा अंतिम रूप दिए गए वित्त खातों का जिक्र करते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान राजस्व घाटा 44,487.49 करोड़ और राजकोषीय घाटा 52,508.34 करोड़ था। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए राजस्व घाटा और राजकोषीय घाटा क्रमश: जीएसडीपी का 3.30% और 3.98% था।