27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना का महागठबंधन एक ढकोसला- अमित शाह

शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

(हैदराबाद,सिकंदराबाद): लोकसभा चुनाव के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियां तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर भी लगातार नजर गड़ाए हुए है। इस चुनाव में बीजेपी की रणनीति क्या रहेगी इसे पार्टी के नेताओं ने आलाकमान ने पर छोड़ा है। वहीं कांग्रेस समेत सभी विरोधी दल महागठबंधन बनाकर इस चुनाव में भाग लेंगे यह बात लगभग तय बताई जा रही है। महागठबंधन को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कटाक्ष किया और तेलंगाना के महागठबंधन को ढकोसला बताया।

अमित शाह सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में आयोजित भाजयुमो के महाधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। शाह ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि अंधेरा, गरीबी, असुरक्षा हटाओ,ये विरोधी नेता कहते हैं कि नरेंद्र मोदी को हटाओ। शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं लेकिन उनके गठबंधन के सदस्य ही उनको नेता नहीं मानते और कांग्रेस नेता भी स्वीकार करने लगे हैं कि राहुल गठबंधन के नेता नहीं हैं।


बता दें कि तेलंगाना भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने के लिए तीन दिवसीय महाअधिवेशन का आयोजन किया गया था। इस महाधिवेशन में भाजपा के कई नेता, मंत्री तथा मुख्यमंत्री 2019 के चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए पहुँचे। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के जोश के साथ चुनाव को जीतने की रणनीति बनाई गई है। साथी ही 2019 के आम चुनाव व राज्य विधानसभा चुनाव को एक मिशन की तरह देखा जा रहा है जिसका नाम— विजय लक्ष्य 2019 रखा गया है।