23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना में 25 हजार की रिश्वत से खुला करोड़ों का खेल! इंजीनियर के घर छापे में निकली 150 करोड़ की दौलत, सोना-फ्लैट देख अधिकारी भी रह गए दंग

Telangana ACB Raid: तेलंगाना में एसीबी की छापेमारी में सरकारी इंजीनियर की कथित आय से अधिक संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ। जांच में 2 किलो सोना, 4 फ्लैट, कई कमर्शियल बिल्डिंग और करीब 150 करोड़ रुपये की संपत्ति सामने आने का दावा किया गया है।
2 min read
Google source verification
Telangana Engineer News

तेलंगाना में एसीबी की टीम ने सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी की। फोटो सोर्स-IANS

Telangana ACB Raid:तेलंगाना में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले ने सभी को चौंका दिया है। सरकारी इंजीनियर के घर और उससे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी के दौरान इतनी संपत्ति मिली कि जांच अधिकारी भी हैरान रह गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि इंजीनियर के पास करीब 100 से 150 करोड़ रुपए की संपत्ति हो सकती है, जबकि उसकी कमाई के हिसाब से इतनी दौलत होना संभव नहीं माना जा रहा है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (REDCO) में तैनात डिविजनल इंजीनियर मुत्यम वेंकट रमना के हैदराबाद स्थित घर, दफ्तर और रिश्तेदारों व कथित बेनामी लोगों से जुड़े सात अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई आय से ज्यादा संपत्ति होने के मामले में दर्ज केस के बाद की गई।

रियल एस्टेट में करोड़ों का निवेश

जांच में इंजीनियर के नाम से चार फ्लैट, दो कमर्शियल बिल्डिंग और बन रहे 10 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट का पता चला। अधिकारियों का कहना है कि इन प्रोजेक्ट्स में करीब 20 करोड़ रुपए लगाए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इंजीनियर ने अपनी पत्नी के नाम पर बनी चार निर्माण कंपनियों के जरिए रियल एस्टेट में बड़ा निवेश किया था।

छापेमारी के दौरान करीब 2.094 किलोग्राम सोने के गहने मिले, जिनकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा बैंक खातों में 52.02 लाख रुपए जमा मिले। जांच टीम को करीब 45 लाख रुपए कीमत की तीन कारें, लगभग 30 लाख रुपए का घरेलू और इलेक्ट्रॉनिक सामान और महंगी शराब की कई बोतलें भी मिलीं।

कागजों में 27.65 करोड़, बाजार में 150 करोड़ तक

एसीबी का कहना है कि अब तक मिली संपत्तियों की सरकारी रिकॉर्ड के हिसाब से कीमत 27.65 करोड़ रुपए है। हालांकि, रियल एस्टेट के जानकारों का मानना है कि मौजूदा बाजार कीमत के हिसाब से इनकी कुल कीमत 100 से 150 करोड़ रुपए तक हो सकती है। जांच अभी जारी है और अधिकारियों को उम्मीद है कि आगे और भी संपत्तियों का पता चल सकता है।

यह पहली बार नहीं है जब यह इंजीनियर विवादों में आया हो। साल 2019 में भी वह 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। उस समय भी उसके पास से लाखों रुपए नकद और सोने के गहने मिले थे। बाद में उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी।

फिलहाल एसीबी इंजीनियर के बैंक लेनदेन, बेनामी संपत्तियों और दूसरे निवेशों की बारीकी से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने पर इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

हैदराबाद तेलंगाना

तेलंगाना

ट्रेंडिंग