
Kidnaped TRS Leader File Photo
(हैदराबाद,मोइनुद्दीन खालिद): तेलंगाना के भद्राद्री कोतागुडेम जिले में एक पूर्व एमपीटीसी और टीआरएस नेता नल्लूरी श्रीनिवास राव का कथित रूप से नक्सलियों ( Naxlites ) ने उनके आवास से बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। बस्तर के जंगलों से सटे के चेरला मंडल के बेस्ता कोत्तूर गांव में नक्सलियों ने राव को अगवा किया, जबकि अपहरण का विरोध करने की कोशिश करने वाले परिवार के सदस्यों को माओवादियों ने मारा-पीटा भी। एसपी भद्रादी कोतागुडम सुनील दत्त के मुताबिक नल्लूरी श्रीनिवास राव के करीब 200 से ज्यादा आदिवासी समर्थक उन्हें छुड़ाने के लिए जंगलों में पहुंच गए हैं। पुलिस भी सारी गतिविधि पर निगाह रखे है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 माओवादियों के एक ग्रुप ( Maoist ) ने लगभग साढ़े 11 बजे श्रीनिवास राव के घर का घेराव किया और श्रीनिवास राव को जबरन अपने साथ ले गए, यह कह कर कि वे उनसे कुछ बात करना चाहते हैं। टीआरएस नेता ( TRS Leader ) के घर पर आए तीन माओवादी धारदार हथियार लिए हुए थे, जबकि अन्य लाठी लेकर आए थे। श्रीनिवास राव पिछले दिनों पेद्दामीदीसेलारू के एमपीटीसी सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं। टीआरएस नेता की पत्नी दुर्गा ने बताया कि माओवादियों ने उनके पति को उनके बेडरूम से बाहर खींच लिया तथा अपने साथ ले जाने से पहले उन्हें बुरी तरह पीटा। जब उनके बेटे ने नक्सलियों की हरकत पर आपत्ति जताई, तो नक्सलियों ने उनके बेटे की भी पिटाई की।
उनके बेटे ने दावा किया कि उन्हें इस से पहले नक्सलियों से कोई धमकी नहीं मिली। पत्नी दुर्गा ने माओवादियों से अपील की है कि वे उनके पति को तुरंत रिहा करें और कोई नुकसान न पहुंचाएं। संदेह किया जा रहा है कि सीपीआई ( Maoist ) का मिलिशिया कमांडर सोड़ी जोगैया घटना में शामिल है। माओवादियों ने श्रीनिवास राव पर आदिवासियों की जमीनों को हड़पने और आदिवासियों को भारी दरों पर फसल ऋण देकर भागने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक नल्लूरी श्रीनिवास राव ब्याज पर लोगों को रुपए देते थे। रुपयों को लेकर नल्लूरी श्रीनिवास राव और कुछ आदिवासियों के बीच मनमुटाव की भी खबरें आम हैं।
Published on:
09 Jul 2019 08:01 pm
बड़ी खबरें
View Allहैदराबाद तेलंगाना
तेलंगाना
ट्रेंडिंग
