शुक्रवार को 24 साल का प्रणय अपनी गर्भवती पत्नी अमृता को जांच के लिए नर्सिंग होम ले गया था, जहां अमृता के पिता मारुती राव ने सुभाष द्वारा बेरहमी से कत्ल करवा दिया, जिसके बाद आक्रोशित गांव वालों ने बंद भी रखा। पति की अपनी आंखों के सामने हुई हत्या ने अमृता को सदमे में डाल दिया था। अस्पताल में पुलिस को दिए अपने बयान में अमृता ने पति की हत्या के लिए सीधे अपने पिता मारुती को जिम्मेदार ठहराया था।