
प्रतीकात्मक फोटो
इंदौर में 15 साल की नाबालिग से मदद के बहाने रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना लसूड़िया इलाके की है। आरोपी पेट्रोल दिलाने के बहाने नाबालिग को अपने दोस्त के घर ले गया जहां उसके साथ मारपीट कर उसके साथ हैवानियत की। इस दौरान आरोपी के दोस्त ने भी नाबालिग से छेड़खानी की। बाद में जब आरोपी बाथरूम गया तो किसी तरह नाबालिग वहां से भागकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।
जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता कंचन (बदला हुआ नाम) स्कीम नंबर-78 इलाके की रहने वाली है। रविवार को पड़ोस में रहने वाली एक युवती की स्कूटी का पेट्रोल खत्म हो गया था और नाबालिग कंचन उस युवती जिसे कि वो दीदी कहती थी कि मदद के लिए गाड़ी को धक्का देकर पेट्रोल पंप तक ले जाने में मदद कर रही थी। इसी दौरान बदमाश भूपेन्द्र उन्हें मिला, क्योंकि भूपेन्द्र उनके मोहल्ले में ही रहता था लिहाजा उसने कहा कि कहां तक गाड़ी को धकाती रहोगी मैं पेट्रोल लेकर आता हूं। इतना कहने के बाद भूपेन्द्र ने एक बोतल ली और कंचन को अपने साथ ले जाने की बात कही। कंचन उसकी बातों में आ गई और उसकी गाड़ी पर बैठ गई।
भूपेन्द्र कंचन को लेकर थोड़ी देर ले गया और कहा कि वो पैसे तो घर पर ही भूल आया है। उसके कहा कि पास ही उसका एक दोस्त टीनू रहता है जिससे पाभूल गया है, इसलिए पास ही दोस्त टीनू का घर है, उससे रुपए या पेट्रोल ले लेते हैं। ये कहकर वो कंचन को दोस्त के घर ले गया जहां मारपीट करते हुए उसके साथ रेप किया। इसी दौरान आरोपी के दोस्त टीनू ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। नाबालिग कंचन (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि जब आरोपी भूपेन्द्र बाथरूम गया तो वो मौका पाकर वहां से भागकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी भूपेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है जो कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, उसके साथी टीनू पर भी केस दर्ज किया है जो कि फिलहाल फरार है ।
Updated on:
31 Mar 2025 01:17 pm
Published on:
03 Jul 2022 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
