
राजगढ़. राजगढ़ में कच्ची उम्र में शुरु हुई प्रेम कहानी के दर्दनाक अंत का मामला सामने आया है। शुक्रवार को नदी किनारे युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की उम्र 17 साल जबकि युवक की उम्र 15 साल बताई गई है। दोनों आपस में प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे लेकिन दोनों के आपस में रिश्तेदार होने के कारण घरवाले उनकी शादी के खिलाफ थे। इसलिए नाबालिग प्रेमी जोड़े ने साथ मरने का फैसला ले लिया।
कच्ची उम्र के प्यार का दर्दनाक अंत
मामला राजगढ़ जिले के लक्ष्मणपुरा गांव का है जहां रहने वाली 17 वर्षीय युवती गुंजन (बदला हुआ नाम) का 15 साल के युवक अखिल (बदला हुआ नाम) के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों आपस में रिश्तेदार थे और नाबालिग भी थे। इसी कारण दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे। जब परिवारवालों ने शादी कराने से इंकार किया तो प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों घर से सुबह करीब 4 बजे निकले और गांव से एक किलोमीटर दूर जाकर नदी किनारे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
किस किया..सेल्फी ली और छोड़ दी दुनिया
बताया गया है कि गुंजन और प्रेमी अखिल घर से भागकर शनिवार की सुबह नदी के किनारे पहुंचे जहां उन्होंने पहले दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया और फिर फंदे को गले में डालने के बाद प्रेमिका ने प्रेमी को किस करते हुए सेल्फी ली और फिर फांसी के फंदे पर झूल गए। राहगीरों की नजर जब फांसी पर लटके शवों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु की। मोबाइल पर मौत से पहले ली गई मोहब्बत की आखिरी सेल्फी भी मिली है।
Published on:
02 Jul 2022 09:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
