25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनेसमैन की बीवी ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज, पुलिस रह गई हैरान

एक बच्चे की मां है महिला..बोली- पति करता है अननेचुरल संबंध बनाने के लिए मजबूर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 2 Jul 2022, 6:57 PM IST

indore_news.jpg

इंदौर. इंदौर में एक बिजनेसमैन की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस को जब पति की हरकतों के बारे में बताया तो पुलिस भी हैरान रह गई। महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी, अब एक बच्चा भी है इसके बावजूद पति फिल्म देखकर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। इतना ही नहीं उसने ये भी आरोप लगाया है कि ससुरालवाले उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं और बीते दिनों उससे 8 लाख रुपए की डिमांड ससुरालवालों ने की थी।

अप्राकृतिक संबंध बनाने मजबूर करता है पति
महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला ने बताया कि उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं पति अश्लील फिल्में देखकर उसे अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। जिससे वह परेशान हो चुकी है। महिला ने बताया कि उसका एक बच्चा भी है । पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके बिजनेसमैन पति को बुलाकर दोनों की काउंसलिंग भी कराई लेकिन इसके बाद भी पत्नी संतुष्ट नहीं हुई जिसके कारण पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- दूधवाले को दिल दे बैठी युवती, मंदिर में रचाई शादी, अब कराई FIR


ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप
पति पर अननेचुरल संबंध बनाने का आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला ने अपने ससुराल वालों पर भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ससुर, देवर और ननद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते आए हैं। बेटा होने के बाद भी प्रताड़ित किया जा रहा है। हाल ही में उससे 8 रुपए की मांग की गई थी और जब वो मांग पूरी नहीं कर पाई तो उसे टॉर्चर किया जाने लगा।

यह भी पढ़ें- बर्फ गोले का ठेला लगाने वाले के प्यार में 'पागल' हुई महिला, दो बच्चों को छोड़कर हुई फरार