6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल में दो लड़कियों के साथ रुकने आए दो लड़के, फिर हुआ चौंका देने वाला खुलासा

शक होने पर होटल के मैनेजर ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस होटल पहुंची और पूछताछ की तो हैरान रह गई...

2 min read
Google source verification
indore.jpg

इंदौर की एक होटल में आधी रात को 2 लड़के 2 लड़कियों के साथ पहुंचे और कमरे बुक किए। लेकिन कमरा बुक करते वक्त जब होटल के कर्मचारी ने उनसे आईडी प्रूफ की मांग की तो उन्होंने मोबाइल पर व्हाट्सअप पर आईडी प्रूफ सेंड करने की बात कही। कुछ देर बाद दोनों ने आईडी प्रूफ सेंड भी कर दिया लेकिन इन आईडी प्रूफ को देखकर होटल के मालिक को शक हुआ और जब उसने पुलिस को बुलाया तो एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस दोनों लड़कों और लड़कियों को पकड़कर अपने साथ ले गई।

रात 12 बजे पहुंचे थे लड़के-लड़कियां
पूरा मामला लसूड़िया थाना इलाके की एक होटल की है जहां रात 12 बजे के आसपास दो लड़के दो लड़कियों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने ठहरने के लिए कमरा बुक किया। लेकिन जब रिसेप्शन पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने युवकों से आईडी प्रूफ की मांग की तो उन्होंने कहा कि वो कुछ देर में आईडी प्रूफ व्हाट्स पर सेंड कर देंगे। कर्मचारी ने होटल के मालिक के नंबर पर आईडी प्रूफ सेंड करने के लिए कहा और जब युवकों ने आईडी सेंड किए तो आईडी के मुताबिक उनके नाम कुलदीप जैन और प्रेम रमेश कुमार लिखे हुए थे लेकिन जिस नंबर से मैसेज किया गया था उस पर इरफान लिखा हुआ था। जिससे होटल संचालक को शक हुआ और वो होटल पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर : पातालकोट एक्सप्रेस में आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, 2 बोगियां जलकर खाक

पुलिस को बुलाया तो हुआ बड़ा खुलासा
होटल मालिक ने होटल पहुंचने के बाद पुलिस को बुलाया और दोनों लड़के-लड़कियों को, पुलिस के सामने जब लड़के लड़कियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों युवकों ने फर्जी आईडी दी थी और उनके असली नाम इरफान और रहमान हैं। इतना ही नहीं युवतियों की भी जो आईडी दी थी वो भी फर्जी थीं। इसके बाद पुलिस ने दो लड़कों के साथ लड़कियों को भी पकड़कर पुलिस थाने ले गई।

देखें वीडियो- विसर्जन से पहले काली मां की मूर्ति ने किया 'अग्नि स्नान'