3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जुलाई के आखिरी में शुरु होने जा रही हैं 20 नई उड़ानें, फिर जुड़ेंगे 5 शहर

इंडिगो की 17 से 1 अगस्त के बीच 20 नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है.....

less than 1 minute read
Google source verification
gorakhpur_to_ahamdabad_flight.jpg

flights

इंदौर। इंदौर एयरपोर्ट से इसी महीने के अंत तक 20 नई उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इनमें दिल्ली, मुंबई के साथ गोवा, रायपुर, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई आदि शहरों की उड़ानें शामिल है। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार निजी एयरलाइंस इंडिगो की 17 से 1 अगस्त के बीच 20 नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इनमें से 16 उड़ानें शुरुआती चार दिनों में ही मिल जाएंगी। मालूम हो, अभी करीब 25 उड़ानें ही संचालित हो रही हैं।

इसी माह के अंत तक ये आंकड़ा 45 तक पहुंच जाएगा। नई फ्लाइट मुंबई, दिल्ली, बेंगलूरु, हैदराबाद, पुणे, अहमदाबाद, रायपुर और गोवा के बीच उड़ान भरेंगी।

फिर जुड़ेंगे 5 शहर

एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल ने बताया, यात्रियों की कमी के चलते एयरलाइंस ने कई शहरों के बीच सीधी उड़ान बंद कर दी। नई उड़ानों में पांच शहर फिर इंदौर से सीधे जुड़ेंगे। ये शहर रायपुर, गोवा, अहमदाबाद, चेन्नई और पुणे हैं।

वहीं ग्वालियर शहर से कोलकाता, हैदराबाद, बैगलुरु और जम्मू के बाद अब स्पाइसजेट की पुणे, मुंबई और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू हो रही हैं। इसके लिए स्पाइसजेट ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। वहीं 16 जुलाई को ग्वालियर से पुणे की फ्लाइट का संचालन शुरु हो गया है। इसके साथ ही मुंबई और अहमदाबाद की फ्लाइट 17 जुलाई से उड़ान भरेंगी।

इस दिन उड़ेगी फ्लाइट, जानिए क्या है शेड्यूल

ग्वालियर-पुणे : सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
मुंबई-अहमदाबाद: मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार