5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर नगर निगम में बड़ा बदलाव, 19 की जगह होंगे 22 जोन, जानिए किस जोन में आपका वार्ड

सभापति ने आगामी कार्रवाई के लिए आयुक्त को किया अधिकृत, नए वित्तीय वर्ष से शुरू होंगे नए जोनल ऑफिस

2 min read
Google source verification
indore nagar nigam

अब निगम के होंगे 22 जोन, पुनर्गठन का प्रस्ताव जारी

इंदौर. नगर निगम के अब 19 की जगह 22 जोनल ऑफिस होंगे। परिषद में मंजूरी मिलने के बावजूद ये प्रस्ताव सभापति के हस्ताक्षर न होने से अटका हुआ था, जो शुक्रवार शाम को जारी कर दिया गया। सभापति ने आगामी कार्रवाई के लिए आयुक्त को अधिकृत करते हुए पत्र भी जारी कर दिया है। आयुक्त ने मामले में विधिक राय लेने के साथ नए वित्तीय वर्ष की पहली तारीख से नए जोनल ऑफिस शुरू करने की बात कही है।

निगम द्वारा जोनल ऑफिसों का युक्तियुक्तकरण करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अभी वर्तमान में १९ की जगह २२ जोनल ऑफिस करने का प्रस्ताव पिछले दिनों बजट को लेकर हुई परिषद की बैठक में रखा गया। परिषद बैठक में प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास हो गया था, लेकिन प्रस्ताव पर अब तक सभापति अजयसिंह नरूका के हस्ताक्षर न होने के कारण पूरा मामला अटका पड़ा था। सभापति नरूका ने शुक्रवार को प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के बाद जारी कर दिया। साथ ही इस संबंध में आगामी कार्रवाई करने के लिए आयुक्त आशीष सिंह को अधिकृत करते हुए एक पत्र जारी कर दिया है, ताकि प्रस्ताव का क्रियान्वयन हो सके।
नए जोनल ऑफिस के साथ ही वार्ड समिति के गठन का रास्ता भी साफ हो गया है। आयुक्त सिंह ने कहा कि मामले में विधिक राय ली जा रही है, क्योंकि जोन की संख्या बढऩे पर पूरा सेटअप जमाना पड़ेगा, इसके लिए समय लगेगा। मामला हाईकोर्ट में होने के चलते विधिक राय ली जा रही है। निगम नए जोनल ऑफिस वित्तीय वर्ष की पहली तारीख से शुरू करेगा।

हाइ कोर्ट ने दिए थे आदेश

हाईकोर्ट इंदौर के समक्ष एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर 27 सितंबर 2016 को हाईकोर्ट द्वारा नगर निगम को वार्ड समितियों का गठन करने के लिए निर्देशित किया था। इसके बाद से ही वार्ड समितियों के गठन का इंतजार किया जा रहा है। कल प्रस्ताव जारी होने के बाद अब इसके लिए रास्ता खुल गया है।

इसलिए बनाए तीन नए जोन

मध्य प्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 48 में प्रावधान है कि एक लाख आबादी पर एक जोनल ऑफिस होना आवश्यक है। पिछली जनगणना के मान से इंदौर की आबादी 21 लाख 60 हजार थी। इस मान से इंदौर में 22 जोनल ऑफिस होना जरूरी थे, इसलिए निगम ने ८५ वार्डों का विभाजन कर ३ नए जोन बनाए हैं।

कौन-सा वार्ड किस जोन में
जोन -------वार्ड
01 -------4,7,9,16
02-------67 से 70
03 -------55 से 58
04 -------10 से 13, 17
05 -------21,22,28,33
06 -------23 से 26
07 -------27, 29, 32, 34
08 -------30, 31, 35 से 37
09 -------44 से 47
10 -------38, 39, 40, 42, 43
11 -------48, 49, 54, 55, 60
12 -------59, 61, 62, 65, 66
13 -------64, 73, 74
14 -------79, 82, 84, 85
15 -------2,71 ,83
16 -------1, 3, 14, 15
17 -------18,19, 20
18 -------51,52, 53, 63
19 -------41, 50, 76
20 -------5, 6, 8
21------- 72, 80, 81
22 -------75, 77, 78