इंदौर

दूसरे के प्लॉटों का सौदा कर 23 लाख ठगे

- लसूडिय़ा पुलिस ने दर्ज किया केस

2 min read
Feb 20, 2023
File Photo

इंदौर। लसूडिय़ा पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपियों ने किसी दूसरे की जमीन को अपना बताकर सौदा किया और लाखों रुपए ले लिए। जब फरियादी को प्लॉट नहीं मिले तो पुलिस को शिकायत की।
पुलिस ने बरखा पति पंकज जैन, सीमा जैन पति सुनील जैन, सुनील पिता सुरेन्द्र कुमार जैन तीनों निवासी स्वास्तिक नगर की शिकायत पर भेरूलाल पिता रामचन्द्र पोरवाल निवासी उषा नगर एक्सटेंशन, राजेन्द्र पिता कुंजीलाल पुराणिया निवासी स्कीम-78, राजकुमारी पति मनोहरलाल सेठिया निवासी मारोठिया बाजार. सुनील कुमार पिता मदन लाल परमार निवासी संगम नगर, सतीश जैन पिता धन्नालाल जैन निवासी स्कीम 51 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को आवेदन में फरियादी ने बताया कि आरोपी उनके पास आए और बोले कि स्कीम- 114 में प्लॉटों की बिक्री की जा रही है। स्कीम को विकास प्राधिकरण विकसित कर रहा है। कॉलोनी को लेकर आइडीए और लक्क्ष्मण नगर गृह निर्माण के बीच में एग्रीमेंट किया गया है। आइडीए प्लॉटों का आंवटन सीधे आपके नाम पर करेगा। इस पर फरियादी ने तीन प्लॉट बुक कराए। बदले में 23 लाख रुपए भी लिए थे। पिछली सरकार के समय में कॉलोनाइजर पर कार्रवाई कर कई प्लॉट गृह निर्माण संस्था के सदस्यों को दिए थे, तब भी आरोपियों से वे मिले थे। टीआइ संतोष दुधी ने बताया कि आरोपियों ने दूसरों के प्लॉटों को अपना बताकर सौदा किया। शिकायतकर्ताओं से आरोपियों ने 23 लाख 20 हजार रुपए ले लिए थे। लंबे समय तक आरोपी झांसा देते रहे। जब शिकायतकर्ताओं को प्लॉट नहीं मिले तो उन लोगों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपियों ने ठगने के लिए आइडीए के नाम पर डीडी लिए थे, जिन्हें अपने भुगतान के लिए आरोपियों ने इस्तेमाल किया।
महिलाओं से दोस्ती कर करता था ठगी
भंवरकुआं पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपी अलग-अलग नामों से महिलाओं से दोस्ती करता और फिर उनसे रुपए ठग लेता था। पुलिस ने महासिन दफादार निवासी नादिया (पश्चिम बंगाल) के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र में रहने वाली एक दक्षिण भारतीय महिला लापता हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने उसकी मोबाइल नंबर की जांच की। महिला के नंबर और बैंक खाते की जांच के बाद पता चला कि एक बैंक अकाउंट में 15 हजार रुपए ई वॉलेट के माध्यम से ट्रांसफर हुए हैं। पुलिस ने महिला को खोज निकाला। इसके बाद जब उससे रुपयों के बारे में पता किया गया तो वह भी ज्यादा कुछ बता नहीं पाई। इस पर पुलिस ने जांच की तो लिंक ठग की मिल गई। जांच में पता चला है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से अकाउंट बना रखे हैं। इस तरह से आरोपी महिलाओं से दोस्ती करता और फिर रुपए की जरूरत होने की बात कहकर उनसे रुपए ट्रांसफर करवा लेता था। शंका व्यक्त की जा रही है कि कई महिलाओं के साथ ठगी कर चुका है।

Published on:
20 Feb 2023 11:10 am
Also Read
View All

अगली खबर