
अगर आप भी डेटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि इंदौर में डेटिंग एप से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डेटिंग एप के चक्कर में फंसकर एक सरकारी स्कूल की टीचर ने अपनी आबरू तो गंवाई ही साथ ही साथ 30 लाख रूपए भी गंवा बैठी। पीड़िता सरकारी स्कूल टीचर दिव्यांग भी है जिसने अब हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई है।
डेटिंग एप के चक्कर लुटी आबरू
डेटिंग एप पर 26 साल की सरकारी स्कूल टीचर रश्मि (बदला हुआ नाम) की पहचान साल 2020 में सूरज मदान निवासी मूसाखेड़ी से हुई थी। तब सूरज मदान ने उसे बताया था कि वो मुंबई का रहने वाला है। धीरे-धीरे दोनों के बीच चैटिंग होने लगी और उनकी दोस्ती बढ़ गई। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद मार्च 2020 में सूरज उसे घुमाने के लि चोरल पिकनिक स्पॉट पर ले गया जहां से वो उसे अपने इंदौर स्थित एक घर में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में ले नशा देकर पिला दिया। रश्मि के बेहोश होने पर सूरज ने उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी ले लिए।
यह भी पढ़ें- दूल्हा बाहर करता रहा इंतजार, अंदर दुल्हन ने इत्मिनान से दिया एग्जाम, देखें वीडियो
ब्लैकमेल कर ऐंठे 30 लाख रूपए
पीड़िता रश्मि (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराते हुए आगे बताया कि रेप करते वक्त ली गई तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी सूरज मदान अब तक उससे करीब 30 लाख रुपए भी अब तक ले चुका है। सूरज इतना शातिर है कि वो रश्मि को लगातार शादी का झांसा भी देता रहा और ब्लैकमेल कर पैसे भी लेता रहा। कुछ दिन पहले जब रश्मि ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो सूरज उसे कनाड़िया इलाके के आर्य मंदिर ले गया और वहीं पर छोड़कर फरार हो गया।
Published on:
15 Feb 2024 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
