26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में 28 चौराहों का होगा चौड़ीकरण, पहले चरण में 6 पर काम

MP News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के सभी चौराहों पर सुबह-शाम ट्रैफिक जाम होता है। नगर निगम अब 28 चौराहों का चौडीकरण करने जा रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 13 Apr 2025, 11:58 AM IST

MP News

MP News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के सभी चौराहों पर सुबह-शाम ट्रैफिक जाम होता है। एसजीएसआइटीएस कॉलेज द्वारा तैयार करवाई गई रिपोर्ट में भी कई चौराहों पर तकनीकी खामियां उजागर हुई थीं। नगर निगम अब 28 चौराहों का चौडीकरण करने जा रहा है। इसका उल्लेख बजट में भी किया गया था। पहले चरण में 6 चौराहों पर काम शुरू होगा। चौराहों का चौड़ीकरण होने से यातायात का दबाव कम होगा और वायु गुणवत्ता सुधरेगी।

ये भी पढें - MP में 6 बड़ी नेशनल हाईवे परियोजना प्रस्तावित, नितिन गडकरी करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

28 चौराहों के चौड़ीकरण की योजना

मालूम हो, हाल ही में हुए अध्ययन में खुलासा हुआ था कि लेफ्ट टर्न चौड़े नहीं होने से ट्रैफिक जाम होता है। चौराहों पर जाम होने से एक साथ-एक समय में एकत्रित वाहनों के स्टार्ट रहने के कारण प्रदूषण बढ़ जाता है। तर्क है कि चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़े होने से वाहन सुगमता से गुजरते रहेंगे। इस पर काम तो पहले भी हुआ, लेकिन बेअसर रहा। अब नए सिरे से 28 चौराहों के चौड़ीकरण की योजना बनाई है। बजट में घोषणा के बाद अब नगर निगम ने पहले चरण में 6 चौराहों के सुधार और सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। योजना के अनुसार चौराहों पर इतनी हरियाली की जाएगी कि वाहनों से निकले धुएं के दुष्प्रभाव को आधा किया जा सके।

ये भी पढें - एमपी में बनेगा डबल डेकर ओवर ब्रिज, भोपाल-धार रोड पर ISBT के प्रस्ताव को भी मिली मंजूरी

लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण में पहले छह चौराहे

  • गीता भवन
  • इंद्रप्रस्थ
  • जीपीओ चौराहा
  • बिचौली मर्दाना अंडरपास
  • कनाड़िया बायपास
  • एमजी रोड