
राशिफल : आज सेहत को नजरअंदाज न करें, इन लोगों के सोचे कार्य होंगे पूरे
इंदौर. आज का दिन विभिन्न राशियों के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। सिंह राशि वालों के सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। तुला राशि वालों के भवन-भूमि के विवादों का अंत होगा। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक मकर और धनु राशि वाले आज सेहत को नजरअंदाज न करें।
मेष : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं उन्हें कभी अपने लिए नहीं मांगना पड़ता। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने सम्बन्ध तोडऩे से बचे। पैर में चोट लग सकती है।
वृषभ : जिन लोगो का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे है। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदले।
मिथुन : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है । क्रोध से परिजन नाखुश होंगे।
कर्क : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दे। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।
सिंह : सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।
कन्या: आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।
तुला: अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद रहेंगे। जो लोग आपके कार्यों की सराहना करते थे वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के काम में रुचि कम रहेगी।
वृश्चिक : समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा।
धनु : व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूले। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करे और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बाते करें।
मकर : सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं हैं। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।
कुम्भ : जल्दबाजी में किए फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी।
मीन : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपने बारी का इंतजार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगो से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।
Published on:
03 Aug 2019 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
