
इंदौर. देवी अहिल्या बाई होलकर हवाई अड्डे पर सोमवार रात विमान की टॉयलेट से बक्से में 30 गोल्ड बार मिली तो हडक़ंप मच गया। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंफोर्समेंट (डीआरआई) ने जेट एयरवेज के रात्रिकालीन फ्लाइट के विमान की सफाई के दौरान टॉयलेट से १.१३ करोड़ रुपए का सोना जब्त किया। जेट की फ्लाइट अतंरराष्ट्रीय उड़ान से कनेक्ट होकर दिल्ली से घरेलू यात्रियों को इंदौर लाता है।
जेट एयरलाइंस की फ्लाइट 9 डब्ल्यू 793 सोमवार रात्रि 1.15 बजे को दिल्ली से इंदौर पहुंची। चूंकि विमान की रात्रि पार्किंग इंदौर में ही होती है, इसलिए जेट एयरवेज के कर्मचारी विमान की चेकिंग और सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कर्मचारियों को टॉयलेट के टिश्यू पेपर रखने की जगह पर एक बक्सा दिखा। कर्मचारियों ने इसकी सूचना हाथोंहाथ एयरपोर्ट डायरेक्टर और नाइट ड्यूटी ऑफिसर्स को दी। एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल ने बताया कि विमान के टायलेट में धातु के बॉक्स की सूचना पर डीआरआई की टीम पहुंची। उन्होंने बताया कि यह गोल्ड बार है। डीआरआई के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक 100-100 ग्राम सोने की 30 बार जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की। मौके पर स्टाफ से प्रारंभिक पूछताछ में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।
स्मलिंग की आशंका, पैसेंजर और क्रू मेंबर्स की जुटा रहे जानकारी
डीआरआई गोल्ड बार के मालिक के साथ इंदौर एयरपोर्ट तक पहुंचने की जांच में जुट गई है। डीआरआई जांच कर पता लगाने की कोशिश कर रही है, गोल्ड बार टायलेट में कैसे पहुंर्ची? इसका मालिक कौन है? किस उद्देश्य से लाई गई थी। सोने की मात्रा तीन किलो से अधिक है, इसलिए स्मलिंग की आशंका जताई जा रही है। दोनों एयरपोर्ट के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखें जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय से लेकर घरेलू यात्रा के दौरान जितने भी पैसेंजर विमान में बैठे, इसकी सूची तैयार की जा रही है। इनसे पूछताछ हो सकती है। साथ ही क्रू मेंबर्स के शामिल होने की आशंका में फ्लाइट के दौरान उनके मूवमेंट और बैकग्राउंड की जानकारियां निकाली जा रही हैं।
खाड़ी देशों से जुड़े तार
सूत्रों के अनुसार दिल्ली से इंदौर की आखिरी उड़ान के बारे में स्मलगर्स को पूरी जानकारी रहती है। आशंका है दिल्ली में खाड़ी देशों से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से कुछ यात्री इंदौर जाने वाली घरेलू उड़ान में सवार होते हैं। इन्हीं में किसी ने अंतिम उड़ान का फायदा उठाते हुए स्मलिंग का सोना छिपाया होगा। जेट एयरवेज का विमान अबुधाबी से उड़ान भरकर मुंबई पहुंचता है। मुंबई से मेंगलौर, मेंगलौर से फिर मुंबई और मुंबई से दिल्ली जाता है। दिल्ली से रात्रि में इंदौर आता है और सुबह ५.५५ बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरता है।
Published on:
15 May 2018 10:16 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
