12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस शहर में नए साल के पहले दिन जन्में 300 बच्चे

New Year 2025 : रात 12 बजते ही जहां दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं इंदौर के अस्पतालों में 300 से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ।

2 min read
Google source verification
New Year 2025

New Year 2025

New Year 2025 : साल 2025 के आरंभ का पहला पल, जिसने सैंकड़ों परिवारों में खुशियों की रोशनी बिखेर दी। रात 12 बजते ही जहां दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं इंदौर के अस्पतालों में 300 से ज्यादा बच्चों का जन्म हुआ। हर परिवार में खुशियां छाईं थी, हर कोई हैप्पी था। कुछ ने तो अपने बच्चे का नाम ‘हैप्पी’ तो कुछ ने ‘नव’ रखा, क्योंकि किसी के लिए हैप्पी न्यू ईयर है तो किसी के लिए नववर्ष।

ये भी पढें - बड़ी खबर : नए साल पर खुशखबरी, इन किसनों को मिलेगा पुरस्कार

नए साल(New Year 2025) की पहली रात की शुरुआत में शहर के सरकारी सहित निजी अस्पतालों में 300 से अधिक प्रसव कराए गए। बालक व बालिकाओं के जन्म पर लोगों ने खुशियां मनाई गईं। रात में ही अस्पतालों में स्टाफ सहित परिजनों को मिठाई बांटी व नए साल का जश्न भी मनाया।

पीसी सेठी अस्पताल : 12 बच्चों का जन्म

पीसी सेठी अस्पताल में 1 जनवरी रात 12 बजे से दोपहर 11 बजे तक 12 बच्चों का जन्म हुआ। इनमें 9 नवजात सामान्य प्रसव व 3 सीजर से जन्में। 12 में से 7 बालक व 5 बालिकाओं ने जन्म लिया। इसके अलावा शहर के अन्य सरकारी डिलीवरी केंद्रों व निजी अस्पतालों में लगभग 200 प्रसव कराए गए।

ये भी पढें - साइबर ठगी के आरोपी का पाक कनेक्शन, किराए के खातों से पाकिस्तान भेजता था पैसे

एमटीएच अस्पताल : 16 बच्चों का जन्म

एमटीएच अस्पताल में 1 जनवरी की रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक 16 प्रसव कराए गए। इसमें 12 नवजात सामान्य प्रसव व 6 सीजर से जन्मे। 16 में से 9 बालक व 7 बालिकाओं ने जन्म लिया। 31 दिसंबर 2024 की सुबह 8 बजे से 1 जनवरी 2025 की सुबह 8 बजे तक कुल 51 प्रसव अस्पताल में कराए गए। इसमें 30 बालक व 21 बालिकाओं ने जन्म लिया।

अन्य अस्पतालों में भी छाई खुशियां

शहर के अन्य शासकीय अस्पताला, डिलीवरी पॉइंट सहित निजी अस्पतालों में भी 1 जनवरी को लगभग 250 बच्चों का जन्म हुआ है। नए साल में परिवार ने जन्म की खुशी अस्पताल में ही मनाई।