30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साथ 4 लोगों की मौत, इंदौर में 4063 हुई कोरोना मरीजों की संख्या

शनिवार को इंदौर में 34 नए मरीज मिले, जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई
less than 1 minute read
Google source verification
Corona AP Center becomes Jangi Chowk in Gandhinagar in bhilwara

Corona AP Center becomes Jangi Chowk in Gandhinagar in bhilwara

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4063 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 170 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। शनिवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1349 सैंपल प्रात्त हुए और 34 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 104 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 2805 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 1088 है।


10641 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश में 198 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शनिवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 10641 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 447 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 7377 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2817 है।