30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore news: ‘हम जा रहे…’, घर से 100 मीटर दूर बुलाई मौत, एक साथ चले गए मां-बेटे

Death of mother and son: मां और बेटे की की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, दोनों लंबे समय से मानसिक बीमारी का इलाज करा रहे थे और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
Death of mother and son: इलाके में फैली सनसऩी (Photo Source - Patrika)

Death of mother and son: इलाके में फैली सनसऩी (Photo Source - Patrika)

Indore news: मां-बेटे ने घर से 100 मीटर की दूरी पर खुद मौत बुलाई और हमेशा के लिए चले गए। इलाके में कोई भी इस घटना पर यकीन नहीं कर पा रहा। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मां और बेटे ने साथ में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मां और बेटे ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई।

परिवार के लोगों का कहना है कि किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि दोनों लोग ऐसा कुछ करेंगे। परिवार के सदस्य ने बताया है कि दोनों लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था लेकिन किस्मत में यहीं तक उनका साथ लिखा था। घटना के बाद से इलाके में सनसऩी फैल गई है।

ये है पूरा मामला

परदेशीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक 62 वर्षीय इंदिरा पति खुशीराम और उनके 35 वर्षीय बेटे संजय की जहरीला पदार्थ खाने से उपचार के दौरान मौत हुई है। मां-बेटे घर 100 मीटर की दूरी पर स्थित गार्डन के लिए निकले थे लेकिन कुछ देर बाद अचेत अवस्था में पड़े मिले। आसपास के लोगों ने परिवार को जानकारी दी थी कि वे यहां पर बेहोश पड़े है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। दोनों को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया लेकिन दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस को दे गए बयान

इंदिरा और संजय के रिश्तेदार शिवम ने बताया है कि उनके पति का कई साल पहले ही निधन दो चुका है। जिसके बाद से ही दोनों मां-बेटे अपनी बहन, भांजे शिवम और परिवार के साथ रह रही थीं। बताया जा रहा है कि संजय कोई नौकरी नहीं करता था। दोनों का पूरा खर्च बहन का परिवार ही उठाता था। इस बात से भी दोनों तनाव में थे। बीती दोपहर को अचानक पास के ही एक परिचित ने फोन करके जानकारी दी कि इंदिरा और संजय घर से कुछ दूरी पर स्थित बगीचे में बेसुध पड़े हैं। तुरंत परिवार के लोग वहीं पहुंचे तो दोनों की सांसें चल रही थीं।

इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज शुरु किया गया। पुलिस को दिए बयान में मां-बेटे ने अपनी मर्जी से जाने और जहर खाने की बात कही थी। परिजनों के अनुसार दोनों मानसिक बीमारी से भी पीड़ित थे और उनका इलाज बाणगंगा स्थित मानसिक चिकित्सालय में चल रहा था। अब पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।