30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore News: एक टक्कर और खत्म हो गई 24 साल के बेटे की जिंदगी, अर्थी बनकर लौटा

Bus-bike accident: पिता के लिए शराब की बोतल लेने निकले राजा और उसके दोस्त को तेज रफ्तार पैसेंजर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इंदौर में ऐसे दो और सड़क हादसे सामने आए।
3 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Jul 30, 2026

indore bus-bike accident son dies while returning home buying liqour for his father

Indore bus-bike accident: बस-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत (फोटो सोर्स- Patrika)

Indore bus-bike accident: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक ही दिन तीन सड़क हादसे के मामले सामने आए। इनमे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, चार युवक गंभीर रूप से घायल है। इनमें बड़ी घटना तिलक नगर इलाके के पास घटी जब एक यात्री बस ने दो बाइक सवार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने सभी मामलों में मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पैसेंजर बस ने बाइक को मारी टक्कर

तिलक नगर इलाके में तेज रफ्तार से जा रही एक निजी यात्री बस ने बाइक पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि युवक अपने पिता के लिए दोस्त के साथ शराब लेकर लौट रहा था। पुलिस ने बस चालक पर केस दर्ज किया है।

पिता के लिए शराब लेने गए बेटे की मौत

थाना तिलक नगर पुलिस के मुताबिक हादसा कल रात पीपल्याहाना ब्रिज के समीप हुआ। मृतक का नाम राजा पिता भरत (24) निवासी शांति नगर भूसाखेड़ी और घायल का नाम अमन बताया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि राजा अपने साथी अमन के साथ बाइक पर सवार होकर पिता के लिए शराब लेने गया था।

वे दोनों दुकान से शराब लेकर वापस घर लौट रहे थे तभी पीपल्याहाना ब्रिज के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार एक यात्री बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजा को गंभीर चोटें आई और मौके पर मौत हो गई, जबकि अमन को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बस चालक पर केस दर्ज

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो दोस्त घायल

दूसरा मामला गांधी नगर इलाके से सामने आया। यहां तेज रफ्तार से जा रहे मिनी ट्रक के चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना गांधी नगर पुलिस के अनुसार हादसा सुपर कॉरिडोर चौराहे पर हुआ। घायलों के नाम गुलशन पिता लखन सरगैया, निवासी राजीव विहार स्कीम नं. 114 और इनका दोस्त आनंद बताए गए हैं। पुलिस ने फरियादी गुलशन की रिपोर्ट पर मिनी ट्रक एमपी 09 बीआर 4449 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि मैं अपने दोस्त आनंद के साथ बाइक से जा रहा था। उसी दौरान सुपर कॉरिडोर चौराहे पर आरोपी वाहन चालक गाड़ी को तेज गति और लापरवाही से चलाकर लाया और बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से हम दोनों बाइक सहित रोड पर जा गिरे। हमें सिर, हाथ-पैर-कमर में चोटें आई और खून बहने लगा। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

कार की टक्कर से युवक घायल

तीसरा मामले एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां, तेज रफ्तार कार के चालक ने दोपहिया सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक हादसा द्वारकाधीश कॉलोनी के पास हुआ। पुलिस ने फरियादी केशव बांगर पिता हुकुमचंद निवासी श्रीराम नगर हवा बंगला की रिपोर्ट पर कार नंबर एमपी 09 बीयू 4918 के चालक पर केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी कार चालक कार को तेज गति और लापरवाहीपूर्वक चला रहा था। उसने दोपहिया पर जा रहे मेरे बड़े भाई को सामने से टक्कर मार दी। वे नीचे गिर गए। गिरने से उनके सिर के पीछे और हाथ पर चोट आई।